script

दक्षिण कोरिया: सियोल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज कोरियाई ब्रांड भारत के घर-घर में लोकप्रिय

locationनई दिल्लीPublished: Feb 21, 2019 06:53:06 pm

Submitted by:

Prashant Jha

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध काफी पुराने और गहरे हैं। बौद्ध धर्म ने दोनों देशों को जोड़ा है।

pm modi

दक्षिण कोरिया: सियोल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज कोरियाई ब्रांड भारत के घर-घर में लोकप्रिय

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र दक्षिण कोरिया दौरे पर हैं। इस दौरान सियोल में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया । पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध काफी पुराने और गहरे हैं। बौद्ध धर्म ने दोनों देशों को जोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में रहने वाले हर भारतीय राष्ट्रदूत है। पीएम ने कोरिया समानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत के हर घर में कोरियाई ब्रांड का सामान है। कोरियाई ब्रांड भारत के घर-घर में लोकप्रिय है। इस दौरान सियोल शांति पुरस्कार मिलने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों का है। हर भारतीयों की मेहनत का है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1098567647824887808?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। अगले डेढ़ दशक में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी और बहुत जल्द भारत पांच ट्रिलियन वाली अर्थव्यवस्था होगी।
https://twitter.com/ANI/status/1098564293740638208?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच गहरे हों व्यापारिक रिश्ते

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियोल में उद्योगपतियों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में दोनों देशों के बीच व्यापारिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि दक्षिण कोरिया और भारत एक दूसरे के नेचुरल सहयोगी हैं। आपको बता दें कि अपनी यात्रा से पहले, पीएम ने कहा था, “हमारे संबंधों में बढ़ती गहराई और विविधता को हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और आरओके की न्यू साउथर्न पॉलिसी के बीच सामंजस्य के रूप में स्वीकार किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो