मामला फिलीपींस का है। यहां आपराधिक जांच समूह (CIDG) ने कहा कि फिलीपींस की राजधानी मनीला के एक व्यक्ति को छापे के दौरान पकड़ लिया गया है। यह व्यक्ति बलात्कार के 193 मामलों में आरोपी था। शनिवार सुबह इस शख्स को पमपंगा में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 36 वर्षीय एंथनी नोपत के रूप में की है, जो पिछले दो साल से छिपा हुआ था। मनीला की पुलिस फोर्स यूनिट (PFU) एंजिल्स सिटी के एजेंटों ने नोपत को एक गवाह द्वारा सूचन मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। गवाह ने बताया है कि पुलिस को सूचित करने के समय संदिग्ध को एंजिल्स सिटी पम्पांगा में देखा गया था।
आरोपी पर अपनी ही बेटी पर कई बार यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। नोपत की गिरफ्तारी 27 मार्च, 2017 को रीजनल ट्रायल कोर्ट ब्रांच 40 के जज इवान डिजन द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट से हुई। नोपत को फिलीपींस के रिपब्लिक एक्ट 7610 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह भी आरोप है कि वह सुनसान इलाकों में किशोर लड़कियों को पकड़कर उनका रेप कर देता था। नोपत ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ भी रेप किया था। उसकी बेटी इस घटना के बाद अवसाद में चली गई। उसे इलाज के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.