scriptइंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विडोडो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 257 गिरफ्तार | Protest against President Joko Viudodo in Indonesia, 257 arrested | Patrika News

इंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विडोडो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 257 गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2019 09:19:21 pm

Submitted by:

Anil Kumar

राष्ट्रपति जोको विडोडो को दूसरे कार्यकाल के लिए जीत मिली है।
मंगलवार को चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।
17 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसमें जोको विडोडो को 55.5 फीसदी वोटो से विजय घोषित किया गया।

इंडोनेशिया में प्रदर्शन

इंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विडोडो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 257 गिरफ्तार

जकार्ता। इंडोनेशिया ( Indonesia ) में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति जोको विडोडो ( President Joko Widodo ) के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इंडोनेशिया पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति जोको विडोडो को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के खिलाफ देश की राजधानी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों को लेकर कम से कम 257 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मंगलवार रात शुरू हुए दंगों में कम से कम छह लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए।

इंडोनेशिया में चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद व्यापक हिंसा, 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

मंगलवार को हुई थी चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा

पुलिस और हारने वाले उम्मीदवार सेना के पूर्व जनरल प्राबोवो सुबिआंतो के सैकड़ों समर्थकों के बीच हुए संघर्ष ने दो दिन तक राजधानी जकार्ता को हिंसा की आग में जला दिया। चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के बाहर प्रदर्शनकारियों ने बुधवार रात को पुलिस पर पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकी। पुलिस ने आंसू गैस, रबर की गोलियों और कुछ गिरफ्तारियों के साथ जवाब दिया। जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता पराबोवो आरगो यूवानो ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और हिंसा भड़काने के संबंध में की गईं हैं। इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने मंगलवार को अप्रैल 17 को हुए मतदान में जोको को 55.5 प्रतिशत मतों के साथ विजयी घोषित किया। उनके प्रतिद्वंद्वी प्राबोवो को 44.5 प्रतिशत मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो