scriptइंडोनेशिया में दुष्कर्मियों को बनाया जाएगा नपुंसक | Raping minors in Indonesia to attract harsher punishments like castaration of guilty | Patrika News

इंडोनेशिया में दुष्कर्मियों को बनाया जाएगा नपुंसक

Published: Oct 18, 2016 09:15:00 pm

इंडोनेशिया में इस साल मई में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ 12 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था

Rape

Rape

जकार्ता। इंडोनेशिया सरकार ने देश में बढ़ रहे यौन अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए सख्त कानून बनाकर एक मिसाल पेश की है। नए कानून के मुताबिक, दोषियों को मौत की सजा दिए जाने के साथ साथ नपुंसक बनाने तक का प्रावधान है। दोषियों में महिलाओं वाले हॉर्मोंस डाले जाएंगे। कानून के तहत कम से कम सजा 10 साल की होगी।
 
इंडोनेशिया में इस साल मई में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ 12 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इंडोनेशिया को हिला कर रख दिया था। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानून बनाने का आश्वासन दिया था।

आश्वासन के बाद राष्ट्रपति ने संसद में विधेयक पेश किया। बहस के बाद दो पार्टियों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया। इसके बावजूद कानून को संसद ने पारित कर दिया। नए कानून के तहत बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोगों में महिलाओं के हॉर्मोंस डालकर नपुंसक बनाया जाएगा। साथ ही ऐसा कृत्य करने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

यही नहीं, दोषियों में एक चिप भी लगाई जाएगी। चिप को सजा पूरी होने के बाद भी नहीं हटाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि उनपर नजर रखी जा सके। गंभीर मामलों में सजा की मौत होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो