scriptIndia-China Standoff: पैंगोंग शो झील पर भारतीय सैनिकों ने मजबूत पकड़ बनाई, चीन रह गया हैरान | Reports Claim India Captured Chinese Post In Pangong | Patrika News

India-China Standoff: पैंगोंग शो झील पर भारतीय सैनिकों ने मजबूत पकड़ बनाई, चीन रह गया हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 01, 2020 02:41:16 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भारत ने पैंगोंग शो झील (Pangong Tso Lake) के कई अहम इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
भारत के सैनिक अब साउथ बैंक ऑफ पैंगोंग शो में ऊंचाई पर मौजूद हैं।

Pangong Tso Lake

भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है।

बीजिंग। चालबाज चीन (China) को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार सेना ने अहम जगहों पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि भारत ने पैंगोंग शो झील (Pangong Tso Lake) के कई अहम इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, जैसे ही भारतीय सेना को चीनी धोखे का अंदेशा हुआ, सेना ने यहां मौजूद चौकियों पर अपना कब्जा कर लिया।
भारत ने बनाई मजबूत पकड़

रिपोर्ट के अनुसार चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने कथित तौर पर भारत के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की थी। चीन के हमले के जवाब में स्पेशल ऑपरेशन्स बटालियन ने पैंगोंग झील के पास पहाड़ी पर एक स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।
चौकियों पर पहले पहुंचे भारतीय सैनिक

भारत के सैनिक अब साउथ बैंक ऑफ पैंगोंग शो में ऊंचाई पर मौजूद हैं। वह चीन के मुकाबले बेहतर पोजिशन पर हैं। सूत्रों का कहना है कि जब चीन की घुसपैठ की कोशिश की खबर सामने आई तो भारतीय सैनिक अहम जगहों पर पहुंच गए। उन जगह पर अपनी स्थित को अधिक मजबूत कर लिया है। अगर उत्तरी बैंक को देखें यानी फिंगर एरिया को तो वहां चीनी सैनिक फिंगर-4 की चोटी पर बैठे हैं। इसके कारण भारतीय सेना बेहतर स्थिति में है, इसका फायदा उसे मिलेगा। अब साउथ बैंक में भारतीय सैनिकों ने वही किया है और ऊंचाई पर तैनाती कर डट गए हैं
चीन ने भारत पर लगाया आरोप

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत सेना पर आरोप लगाए हैं कि उसने दोनों देशों के बीच जारी बातचीत पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है। सोमवार को भारतीय सेना ने बिना कोई उकसावे वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया है और गैर जरूरी कार्रवाई की। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजिन ने कहा कि चीन के सैनिक हमेशा से कड़ाई से एलएसी का पालन कर रहे हैं। दोनों तरफ की सेनाएं वहां की स्थिति को लेकर बातचीत कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो