एशिया

लॉकडाउन में ढील के बाद वुहान में भड़कने लगे दंगे, पुलिस के वाहनों को क्षति पहुंचाई

Highlights

शहर से बाहर जाने की अनुमति न मिलने पर भड़की जनता।
चीन सरकार ने जनवरी से यहां पर लॉकडाउन लागू कर दिया था।
आठ अप्रैल से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का ऐलान किया।

नई दिल्लीMar 29, 2020 / 03:59 pm

Mohit Saxena

वुहान में लॉकडाउन में ढील के बाद दंगे भड़के।

बीजिंग। चीन के वुहान शहर से दो माह बाद लॉकडाउन हटाने के बाद से यहां पर दंगे जैसे हालात पैदा हो गए है। एक वीडियो में देखा गया कि किस तरह से भीड़ ने एक पुलिस वैन को पलट दिया। हुबेई की राजधानी वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस के मामले आने शुरू हुए थे। इसके बाद से चीन सरकार ने जनवरी से यहां पर लॉकडाउन लागू कर दिया था।

यहां के लोगों को अपने अपने घरों पर रहने के लिए कहा गया। वुहान में अब संक्रमण के मामले नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने आठ अप्रैल से यहां पर लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का मन बना लिया हैै। हालांकि चीन की सरकार ने अभी से लॉकडाउन में ढील दे दी है। ऐसे में लोग दूसरी जगह जाने के लिए पुलिस से भिड़ रहे हैं।

 

 

https://twitter.com/hashtag/Hubei?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शनिवार को कई जगहों पर पुलिस और जनता के बीच मुठभेड़ देखने को मिली। लोगों ने गुस्से में आकर पुलिस के वाहनों को भारी क्षति पहुंचाई। अभी शहर के अंदर तो वुहान के लोगों को आने जाने की आजादी मिल गई है। मगर शहर छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है। शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन लोग 8 अप्रैल तक कहीं नहीं जा सकते हैं और अधिकांश दुकानें अभी भी बंद हैं।

एक वीडियो में प्रतिबंधों को लेकर पुलिस के साथ भीड़ का टकराव देखा गया था। समूह द्वारा पुलिस अधिकारियों पर हमला करते हुए देखा गया जो यांग्त्जी नदी के पुल पर खड़े थे। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार,अधिकारियों द्वारा हुबेई के लोगों को जियांग्सी जाने की अनुमति देने से मना कर दिया गया था।


गौरतलब है कि वुहान को जनवरी में लॉकडाउन के तहत रखा गया था,जिसके बाहरी इलाके में बाड़बंदी की गई थी और इसके 11 मिलियन निवासियों के लिए दैनिक जीवन पर कठोर प्रतिबंध थे। इसके बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण यहां से 200 से अधिक देशों में फैल चुका है। करीब 600,000 से अधिक लोगों को यह संक्रमित कर चुका है और अब तक 30 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

Home / world / Asia / लॉकडाउन में ढील के बाद वुहान में भड़कने लगे दंगे, पुलिस के वाहनों को क्षति पहुंचाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.