scriptप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को UAE के बाद अब रूस का सर्वोच्च सम्मान | Russia awards PM Narendra Modi with its highest Order | Patrika News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को UAE के बाद अब रूस का सर्वोच्च सम्मान

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2019 11:52:14 am

राष्ट्रपति पुतिन ने की रूस संघ के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा
पुतिन ने कहा, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मोदी की महती भूमिका
भारत में रूसी दूतावास ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

PM Modi with Putin

मॉस्को। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान आर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने उन्हें रूसी संघ के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। रूस के राष्ट्रपति ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा है कि पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शीर्ष अमरीकी जनरल ने मिशन शक्ति का किया बचाव, कहा- भारत को आत्मरक्षा का अधिकार

पीएम मोदी को रूस का सबसे बड़ा सम्मान

खबरों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल नामक अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी को रूसी संघ का सबसे बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। भारत में रूसी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा है कि पीएम मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यूएई ने पीएम मोदी को जायद मैडल देने का ऐलान किया था।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
पाकिस्तान की सफाई, इमरान खान के पीएम मोदी वाले बयान का गलत मतलब निकाला गया

क्या है सेंट एंड्रयू द एपोस्टल अवॉर्ड

द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल रूसी संघ का सर्वोच्च सम्मान है। 1698 में स्थापित यह अवॉर्ड रूसी साम्राज्य में शिष्टता और सदाचार का पहला और सर्वोच्च आदेश था। सोवियत शासन के दौरान इस पुरस्कार को समाप्त कर दिया गया था। बाद में इसे 1998 में पुनः बहाल किया गया। इस ऑर्डर की स्थापना 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट ने की थी। इसे ईसाई संत एंड्रयू के सम्मान में शुरू किया गया था। बाद में रूसी राज्य द्वार इस समान को कई लोगों को दिया गया। 1998 के बाद यह पुरस्कार रूसी संघ द्वारा विदेशी राष्ट्र प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने लगा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो