एशिया

दक्षिण कोरिया में खूब पॉपुलर हुए किम जोंग की तस्वीर वाले न्यूक्लियर मास्क, विवाद के बाद कंपनी ने बंद की बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे 25,000 से अधिक परमाणु मास्क पूरे देश में बेचे गए हैं

नई दिल्लीDec 15, 2018 / 02:51 pm

Siddharth Priyadarshi

तानाशाह किम जोंग की तस्वीर वाले न्यूक्लियर मास्क बेचने पर विवादों में घिरी दक्षिण कोरियाई फैशन फर्म

सियोल। एक दक्षिण कोरियाई फर्म, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग के न्यूक्लियर मास्क बेचने के बाद विवादों में आ गई है।तथाकथित न्यूक मास्क एक दक्षिण कोरियाई फैशन और सौंदर्य प्रसाधन कंपनी द्वारा बनाया गया है। खबरों में बताया गया है कि कंपनी ने जून से 25,000 से अधिक ऐसे परमाणु मास्क बेचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने मध्यपूर्व नीति में किया बदलाव, पश्चिमी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की घोषणा

क्या है मामला

एक दक्षिण कोरियाई फैशन और कॉस्मेटिक्स फर्म ने चेहरे के ऐसे मुखौटे बेचे जिसे बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मुखौटे पर उत्तर कोरियाई तानशाह किम जोंग की तस्वीर लगी हुई है। शुरू में ये मुखौटे पुरे दक्षिण कोरिया में बेहद लोकप्रिय होने लगे लेकिन बाद में इनके ऊपर विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद सियोल और अन्य शहरों की कई दुकानों को अपनी अलमारियों से इस उत्पाद को बाहर करने पर बाध्य होना पड़ा। तथाकथित न्यूक मास्क एक दक्षिण कोरियाई फैशन और सौंदर्य प्रसाधन कंपनी द्वारा बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे 25,000 से अधिक परमाणु मास्क पूरे देश में बेचे गए हैं।

मानवाधिकार कानूनों के उल्लंघनकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाया जाए: भारत

मास्क के बाद विवाद

हालांकि कई दक्षिण कोरियाई स्टोरों ने सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं और मास्क की वैधता पर चिंताओं के बीच इसकी बिक्री को रोक दिया। लेकिन दक्षिण कोरिया में इस बात को लकेर विवाद गहरा गया है। बता दें कि इन दिनों दोनों देश एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरियाई सरकार के अनुकूल बोलना गैरकानूनी है। हालांकि अब इस कानून का उतनी कड़ाई से पालन नहीं होता है। खबरों में बताया गया है कि इस मास्क के बारे में लोगों को पता तब चला जब कोरियाई लोगों ने मास्क के साथ सोशल मीडिया पर खुद की तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दीं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / दक्षिण कोरिया में खूब पॉपुलर हुए किम जोंग की तस्वीर वाले न्यूक्लियर मास्क, विवाद के बाद कंपनी ने बंद की बिक्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.