scriptसराय खुमैलो एवरेस्ट फतह करने वाली पहली ब्लैक अफ्रीकन महिला बनीं | Saray Khumalo to becomes first black african woman to Conquer mount everest | Patrika News

सराय खुमैलो एवरेस्ट फतह करने वाली पहली ब्लैक अफ्रीकन महिला बनीं

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2019 07:01:16 am

Submitted by:

Anil Kumar

सराय खुमैलो इससे पहले तीन बार एवरेस्ट फतह में नाकाम हो चुकीं थीं।
सिबुसिसो विलेन माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी थे।
इससे पहले नेपाल के रीता शेरपा ने 23 वीं बार एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

सराय खुमैलो

सराय खुमैलो एवरेस्ट फतह करने वाली पहली ब्लैक अफ्रीकन महिला बनीं

काठमांडू। दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest ) को कई होनहार और जांबाज लोगों ने फतह किया है। लेकिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली सराय खुमैलो ( Saray Khumalo ) ने एवरेस्ट फतह कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दरअसल, सराय खुमैलो पहली ब्लैक अफ्रीकन महिला हैं जिन्होंने एवरेस्ट को फतह किया है। 47 वर्षीय सराय खुमैलो ने 8,848 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंच कर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले वह खराब मौसम व घायल होने के कारण तीन बार नाकाम हो चुकीं थीं। नेपाल के पर्यटन विभाग ने पुष्टि की है कि खुमैलो ने एवरेस्ट ( Everest ) फतह किया है, लेकिन इस पर कोई रिकॉर्ड नहीं था कि वह पहली अश्वेत अफ्रीकी महिला ( black african woman ) थीं। बता दें कि इससे एक दिन पहले नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 23वीं बार एवरेस्ट फतह कर नया इतिहास रचा था।

सराय खुमैलो

शेरपा कामी रीता ने 23 वीं बार एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

2003 में पहले अश्वेत अफ्रीकी ने फतह किया था एवरेस्ट

बता दें कि खुमैलो तीन बार एवरेस्ट फतह में नाकाम हो चुकीं थीं। 2017 में जब वह एवरेस्ट फतह के लिए निकलीं और कुछ मंजिल हासिल करने से कुछ कदम दूर ही थी कि भारी बारिश और तूफान के कारण वह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकीं। इससे पहले वह 2015 में भी कोशिश की थीं लेकिन नेपाल में भूकंप आने के कारण उन्हें अपना अभियान बंद करना पड़ा था। 2014 में पहले प्रयास के दौरान सभी ने अपने अभियान को बंद कर दिया था, जब भारी हिमस्ख्ल के कारण 16 गाइड की मौत हो गई थी। खुमैलो का लक्ष्य है कि वह दुनिया के सभी बड़े पर्वतों के ऊंची शिखर तक पहुंचे। इससे पहले खुमैलो अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो , अर्जेंटीना में एकॉनकागुआ और रूस में माउंट एल्ब्रस पर चढ़ चुकी हैं। खुमैलो इन अभियानों को पुस्तकालयों के लिए धन जुटाने और बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए करती हैं। मालूम हो कि 2003 में दक्षिण अफ्रीकी पार्क के रेंजर सिबुसिसो विलेन माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति थे।

 

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो