scriptजापान: जंगल में गुम हुआ बच्चा वापस मिला, तीन दिन तक पानी पीकर जिन्दा रहा | security forces found two year old boy missing in japan forest | Patrika News

जापान: जंगल में गुम हुआ बच्चा वापस मिला, तीन दिन तक पानी पीकर जिन्दा रहा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 16, 2018 07:55:19 am

इतनी गर्मी के मौसम में बच्चे का जीवित बचे रहना बेहद अनोखा है।

japan

जापान: जंगल में गुम हुआ बच्चा वापस मिला, तीन दिन तक पानी पीकर जिन्दा रहा

टोक्यो। जापान के जंगल में लापता हुआ एक दो साल का एक बच्चा तीन दिन बाद अपने माता – पिता से वापस मिल गया। देश के पश्चिमी हिस्से में एक जंगल में गुम हुआ यह दो साल का एक तीन दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि तीन दिन तक बच्चा सिर्फ नदी का पानी पीकर जीवित रहा था।
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत, 23 घायल

क्या है मामला

योशिकी फुजिमोतो नाम का यह बच्चा रविवार सुबह पश्चिमी जापान के यामागुची क्षेत्र में लापता हो गया था। यह हादसा उस वक़्त हुआ जब उसके दादा और उसे और उसके बड़े भाई को घुमाने के लिए जंगल की और निकले थे। बताया जा रहा कि जंगल में घूमने के दौरान योशिकी फुजिमोतो के दादा का ध्यान कहीं और चला गया और वह अपने दादा का हाथ छोड़कर दूसरी दिशा में चल पड़ा। उसकी तलाश में चलाया गया अभियान पूरे जापान में मीडिया की सुर्ख़ियों में बना रहा। बचावकर्मी बच्चे की तलाश के लिए तीन दिन से अभियान चला रहे थे।
राहगीर की पड़ी नजर

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश में पूरा जंगल छान मारा था लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल रहा था। अचानक जंगल से गुजरते एक बुजुर्ग की नजर बच्चे पर पड़ी। उस वक्त बच्चा एक चट्टान पर बैठा था और पानी से खेल रहा था।
पानी पीकर जिन्दा रहा

जापान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इतनी गर्मी के मौसम में बच्चे का जीवित बचे रहना बेहद अनोखा है। बच्चा जहाँ गुम हुआ था वहां कई नदियां हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं नदियों की बदौलत बच्चा जिन्दा रहा था।
स्वतंत्रता दिवस: अमरीकी दूतावास में आज के जश्न में की गई खास पेशकश, वीडियो बना देगा दिवाना

अस्पताल में हो रहा इलाज

योशिकी फुजिमोतो नाम का यह बच्चा सिर्फ दो साल का है। बरामद होने के बाद उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस समय उसका चल रहा है। अस्पताल के डीन हिरोयुकी निशिहारा ने बताया कि बच्चा ठीक है। हालांकि उसे कुछ खरोंचे आई हैं और डिहाइड्रेशन हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो