scriptतस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी के बाद तबाही का मंजर | See photos in Indonesia from a tsunami waste | Patrika News

तस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी के बाद तबाही का मंजर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2018 10:40:36 pm

Submitted by:

mangal yadav

इंडोनेशिया में भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई।

tsunami

तस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी से बर्बादी

जकार्ताः इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिएक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भूकंप और सुनामी से तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। नुग्रोहो ने कहा कि सैकड़ो लोग घायल हुए हैं और करीब 17,000 बेघर हुए हैं। सुनामी के बाद बर्बादी की तस्वीरें भी अब सामने आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो