एशिया

तस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी के बाद तबाही का मंजर

इंडोनेशिया में भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई।

नई दिल्लीSep 30, 2018 / 10:40 pm

mangal yadav

तस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी से बर्बादी

जकार्ताः इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिएक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भूकंप और सुनामी से तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। नुग्रोहो ने कहा कि सैकड़ो लोग घायल हुए हैं और करीब 17,000 बेघर हुए हैं। सुनामी के बाद बर्बादी की तस्वीरें भी अब सामने आ रही हैं।

Home / world / Asia / तस्वीरों में देखिए इंडोनेशिया में सुनामी के बाद तबाही का मंजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.