scriptचीन में कार की टक्कर से 7 लोगों की मौत, पुलिस ने चालक को गोली मारी | Seven dead as car hits crowd in China, police shoot driver | Patrika News

चीन में कार की टक्कर से 7 लोगों की मौत, पुलिस ने चालक को गोली मारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 09:04:35 am

चीन में एक और हादसा
केमिकल फैक्ट्री धमाके के बाद एक और बड़ी दुर्घटना
पुलिस को आतंकी हमला होने की आशंका

China Car Accident

बीजिंग। चीन में कार की टक्कर से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक को गोली मार दी। बताया जा रहा कि घटना उस समय हुई जब भी भीड़ में एक अनियंत्रित कार घुस गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हादसा उस समय हुआ जब कार, बाजार में लोगों की भीड़ में घुस गई। राज्य ब्रॉडकास्टर ने सीसीटीवी फुटेज के हवाले से दावा किया है कि यह कार जानबूझकर भीड़ में घुसाई गई।

चीन में बड़ा हादसा

घटना हुबेई प्रांत के ज़ोयांग शहर की है। सुबह की इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मध्य चीन की इस घटना में 7 की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं। जब पुलिस को ड्राइवर के आतंकी होने का शक हुआ तो उसे गोली मार दी गई। राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों को ज़ोयांग सिटी अस्पताल ले जाया गया। अभी इस घटना में और भी विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1108914947873034240?ref_src=twsrc%5Etfw
आतंकी हमले होने का शक

पुलिस को संदेह है कि यह एक आतंकी हमला हो सकता है। आपको बता दें कि इसी संदेह में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। इन दिनों दुनिया भर में एक के बाद कई ऐसी घटनायें हो रही हैं जिसके चलते आतंक को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। न्यूजीलैंड में हुए मस्जिद हमले के बाद अब ब्रिटेन की पांच मस्जिदों पर भी हमला किया गया है। इन घटनाओं के बाद दुनिया के कि देशों की पुलिस अब आतंकी घटनाओं को लेकर सतर्क हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो