scriptबाजवा के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी LOC पुहंचे, सेना की स्थिति का जायजा लिया | Shah Mehmood Qureshi reches to LOC | Patrika News

बाजवा के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी LOC पुहंचे, सेना की स्थिति का जायजा लिया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2020 02:29:20 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा कि वह रक्षामंत्री (Defence Minister) ने साथ नियंत्रण रेखा का दौरा करने पहुंचे थे।
कुरैशी ने कहा कि इसका उद्देश्य कश्मीरियों के साथ एकजुटता प्रदर्शन करना है।

Shah Mehmood Qureshi

पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी।

इस्लामाबाद। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एलओसी का दौरा किया है। अब पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) और रक्षा मंत्री (Parvez Khatak) ने सोमवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया। उन्होंने सेना के हालिया स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने चिरी कोट सेक्टर का दौरा किया। एलओसी दौरे से पहले जारी वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा कि वह रक्षामंत्री ने साथ नियंत्रण रेखा का दौरा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य कश्मीरियों के साथ एकजुटता प्रदर्शन करना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों मंत्रियों ने चिरी कोट सेक्टर का दौरा किया जहां सेना ने उन्हें नियंत्रण रेखा के सबसे नवीनतम स्थिति के बारे में बताया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को अपने दृढ़ रूख से अवगत कराया। उसने कहा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।
उल्लेखनीय है कि,भारत-पाकिस्तान के बीच लाइन आफ कंट्रोल पर तनाव बना हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी एलओसी पहुंचे थे। उन्होंने वहा के सैनिकों से मुलाकात की। उनके साथ काफी वक्त भी बिताया। उन्होंने यहां तैनात पाकिस्तानी सैनिकों से मुलाकात की।
बाजवा का यह दौरान पहले से तय नहीं था। पाकिस्तान सेना प्रमुख ने एलओसी के इस दौरे किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। बाजवा सबसे पहले खुरैटा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने पहले सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कई सैनिकों से बातचीत भी की। यहां तैनात सैनिकों से हालात का जायजा लिया। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग डीजी आईएसपीआर ने आर्मी चीफ के दौरे की पूरी जानकारी दी।
‘पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन हमेशा जारी रखेगा’

डीजी के बयान के मुताबिक बाजवा ने सैनिकों से हर मुश्किल के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने भी अपने दौरे पर कश्मीर का जिक्र भी किया और कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन हमेशा जारी रखेगा। बाजवा ने एलओसी पर तैनात सैनिकों से कहा कि ये मुश्किल समय है। कई चुनौतियां हमारे समाने हैं। कुछ बाहरी ताकतें हैं जो पाकिस्तान को कमजोर करने तैयारी में लगी हैं। उन्होंने अपने देश के सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारी फौज हर चुनौतियों से निपट सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो