scriptशिंजो एबी फिर बने जापान के प्रधानमंत्री, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई | Shinzo abe again became PM of Japan PM Modi tweeted congratulation | Patrika News

शिंजो एबी फिर बने जापान के प्रधानमंत्री, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Published: Oct 23, 2017 11:19:25 am

Submitted by:

Mohit sharma

जापान में हुए आम चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है।

Shinzo abe

नई दिल्ली। जापान में हुए आम चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। एबी की एलडीएफ नीत वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिला है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने शिंजो एबी को फिर से जापान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। पीएम ने बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए काफी उत्सुक महसूस कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

सेना में संशोधन का रखेंगे प्रस्ताव

माना जा रहा है कि दो—तिहाई बहुमत मिलने के बाद शिंजो अबे संसद के सामने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह संविधान सेना से जुड़ा हुआ है। इसमें सेना से युद्ध की बंदिश और सेना की आत्मरक्षा की भूमिका को खत्म करने का प्रावधान है। बता दें कि जापान में रविवार को सुबह 7 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) मतदान शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला। हालांकि वेस्ट जापान स्थित कोचि में भूस्खलन के कारण मतदान 20 मिनट की देरी से शुरू हो पाया था। हालांकि तूफान के मार्ग में पड़ने वाले दक्षिणी द्वीप पर एक दिन पहले ही शनिवार को मतदान संपन्न करा लिया गया था। बता दें कि चुनाव के दिन भारी तूफान लैन और तेज हवाओं के प्रभाव को भी दरकिनार करते हुए वहां लोगों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़—चढ़ कर भाग लिया था।

नॉर्थ कोरिया बना बड़ा मुदृदा

इस बार प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को दुबारा खड़ा करने और नॉर्थ कोरिया को मुंहतोड़ जवाब देने को चुनावी मुदृदा बनाया था। उन्होंने इन चुनावी वादों को पूरा करने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले चुनाव कराया। बता दें कि जापान में द्विसदनीय संसद (डायट) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए प्रत्येक चार साल पर चुनाव होता है। यहां हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की कुल संख्या 465 है और बहुमत का आंकड़ा 233 है। इस बार जापान में यह 48वां आम चुनाव है।

भारत का मित्र देश है जापान

बता दें कि जापान भारत का मित्र देश कहा जाता है। खासकर पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबी की मित्रता जग जाहिर है। वहीं शिंजो एबी भारत के साथ संबंधों को तरजीह देते हैं। पिछले दिनों गुजरात दौरे पर आए शिंजो ने खुद भारत और पीएम मोदी के साथ मित्रता का ऐलान किया था। उनके कार्यकाल में भारत और जापान का संबंध मजबूत हुआ है। उनके फिर से सत्ता में आने पर इसमें और मजबूती आएगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो