Moon Mission : मस्क ने चंद्रमा की ओर भेजा जापान का अंतरिक्ष यान और यूएई का रोवर
नई दिल्लीPublished: Dec 11, 2022 03:27:51 pm
लगभग दो सप्ताह की देरी के बाद स्पेसएक्स के फाल्कन 9 ने रविवार को जापानी स्टार्टअप आईस्पेस के छोटे हकोतो-आर एम1 मून लैंडर को चंद्रमा की ओर प्रक्षेपित करने में सफलता हासिल की। यह जापान और एक निजी कंपनी का पहला मून-मिशन हो सकता है। इस पर यूएई का एक रोवर भी सवार है।


SpaceX’s Falcon 9 launched ispace’s small Hakuto-R M1 lunar lander toward the Moon
अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने टोक्यो के स्टार्टअप आईस्पेस द्वारा निर्मित अंतरिक्ष यान को फाल्कन 9 रॉकेट से चंद्रमा के लिए प्रक्षेपित किया है। अभी तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही चांद की सतह पर रोबोट भेजने में कामयाब हुए हैं। आईस्पेस मिशन हकोतो-आर नामक एक कार्यक्रम का पहला है, जिसका जापानी में अर्थ 'सफेद खरगोश' है। कंपनी ने कहा कि उसके चंद्र लैंडर के अप्रैल 2023 में चंद्रमा के दृश्य पक्ष को छूने की उम्मीद है जो कि जापान में रैबिट ईयर भी है।
अरब दुनिया का भी पहला मून—मिशन
अंतरिक्ष यान के पेलोड में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा निर्मित 10 किलोग्राम का रोवर शामिल है। खाड़ी देश अंतरिक्ष की दौड़ में नया है। अगर रशीद नाम का यह रोवर सफलतापूर्वक लैंड करता है तो यह अरब दुनिया का पहला मून मिशन होगा।