scriptराष्ट्रपति मैत्रीपाला ने श्रीलंका की संसद को किया भंग | Sri Lanka's President dissolves parliament | Patrika News

राष्ट्रपति मैत्रीपाला ने श्रीलंका की संसद को किया भंग

Published: Jun 26, 2015 11:54:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी। उनका यह
आदेश शुक्रवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया

President Maithripala Sirisena

President Maithripala Sirisena

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी। उनका यह आदेश शुक्रवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है। सरकारी प्रवक्ता रजीत सेनारत्ने ने एक न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी। इसके साथ ही देश में निर्धारित समय से आठ महीने पहले अगस्त के मध्य में संसदीय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

राष्ट्रपति भवन के एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति सिरिसेना ने संबद्ध राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए और उसे सरकारी मुद्रक के पास भेज दिया। सरकारी मुद्रण कार्यालय ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वाला नोटिस मिलने की पुष्टि की है।

225 सदस्यीय सदन को भंग किए जाने की घोषणा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति के इस कदम के बाद अगस्त के मध्य में ताजा संसदीय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो जाएगा। चुनाव का निर्धारित समय अप्रैल 2016 है, लेकिन राष्ट्रपति ने इस साल 23 अप्रैल को अपनी नई सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संसद को भंग करने का वादा किया था। उन्होंने संवैधानिक और चुनावी सुधारों को लागू करने के अपने फैसले पर अमल रोक लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो