एशिया

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, 16 नवंबर को होगा मतदान

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का भाई गोतबया राजपक्षे रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं
चुनाव आयोग के मुताबिक, 16 मिलियन मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं

Sep 19, 2019 / 11:05 pm

Anil Kumar

कोलंबो। श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता और ईस्टर संडे के मौके पर हुए आतंकी हमले के बाद अब बुधवार को निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया। आगामी 16 नवंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

मुख्य चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिया ने कहा है कि 16 मिलियन मतदाता इस चुनाव में वोट करने के लिए योग्य हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 18 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं।

श्रीलंका में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों में दहशत

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर होगी। किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के आधार पर अकेले 50 फीसदी से अधिक वोट मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना इस रेस में सबसे योग्य हैं लेकिन उन्होंने अपने इरादों की घोषणा नहीं की है।

सात अक्टूबर से दाखिल होंगे नामांकन

श्रीलंकाई निर्वाचन आयोग ने बताया कि नामांकन पत्र सात अक्तूबर से दाखिल किए जाएंगे। संविधान के अनुसार, मौजूदा राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने से करीब एक महीने पहले हर हालत में मतदान कराया जाना चाहिए। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना का पांच साल का कार्यकाल आठ जनवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा।

श्रीलंका: महिंद्रा राजपक्षे ने अपने भाई गोतबाया को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया

ऐसा माना जा रहा है कि अगला राष्ट्रपति जो भी बनेगा उनके पास अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कम शक्तियां होंगी, क्योंकि 2015 में संविधान संशोधन करते हुए श्रीलंका की संसद ने प्रधानमंत्री और संसद को अधिक शक्तियां सौंपने का प्रावधान किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो, धीमी गति से आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्थानिक भ्रष्टाचार और दक्षिण एशियाई देशों में गहरे जातीय और धार्मिक विभाजन इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे।

large-ranil-wickremesinghe.jpg

ये हैं दिग्गज उम्मीदवार

श्रीलंका में मुख्य विपक्षी दल, पोदुजाना पेरमुना पार्टी ( Podujana Peramuna party ) का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने किया है, जिन्होंने पहले से ही अपने छोटे भाई और युद्ध रक्षा प्रमुख गोतबया राजपक्षे को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है।

श्रीलंका में एक महीने के लिए फिर बढ़ा आपातकाल, राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने की घोषणा

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की केंद्र-दक्षिणपंथी यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने अभी अपना उम्मीदवार नामित नहीं किया है। हालांकि पार्टी के सूत्रों ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया कि उप नेता सजीथ प्रेमदासा और संसद अध्यक्ष कारू जयसूर्या के बीच इसका फैसला होने की संभावना है।

बता दें कि श्रीलंका के सिंहल बौद्ध बहुसंख्यकों में 70 वर्षीय गोतबया की लोकप्रियता काफी अधिक है, इसलिए उन्हें व्यापक रूप से इस रेस में सबसे आगे देखा जा रहा है, हालांकि अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार हनन के कई आरोपों से घिरे होने के कारण थोड़ा नुकसान होने की आशंका है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, 16 नवंबर को होगा मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.