script

श्रीलंका: आतंकी हमले के बाद ठप हो चला है टूरिज्म, 12 देशों में शुरू होगा खास पर्यटन अभियान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2019 09:13:52 am

Submitted by:

Shweta Singh

चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप जैसे देशों में चलाया जाएगा अभियान
22 अलग-अलग विपणन संचार गतिविधियां होंगी शामिल

sri lanka

कोलंबो। श्रीलंका ने एक नए पर्यटन प्रचार-प्रसार अभियान का ऐलान किया है। दिसंबर के मध्य में शुरू हो रहे इस अभियान को चीन, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 12 देशों में किया जाना है। इस बारे में श्रीलंका पर्यटन संवर्धन ब्यूरो के अध्यक्ष किशु गोम्स ने जानकारी दी है।

60 लाख अमरीकी डॉलर होंगे खर्च

किशु गोम्स ने कहा कि बड़े पैमाने पर विज्ञापन प्रचार 60 लाख अमरीकी डॉलर (करीब 10.83 करोड़ श्रीलंकाई रूपए) की अनुमानित लागत से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अभियानों को अलग-अलग समय में विभिन्न देशों में निष्पादित किया जाएगा। श्रीलंका पर्यटन संवर्धन ब्यूरो ने कहा कि बाजारों में चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और मध्य पूर्व के चुनिंदा देश शामिल हैं। विभिन्न देशों में कीमतों के आधार पर अभियान एक से छह महीने के बीच चलेगा।

22 अलग-अलग विपणन संचार गतिविधियां होंगी शामिल

गोम्स ने कहा, ‘हम 12 देशों में 22 अलग-अलग विपणन संचार गतिविधियां चलाएंगे। इसमें टेलीविजन, रेडियो, बस, ट्राम, साइकिल और शॉपिंग मॉल में विज्ञापन किया जाना शामिल हैं।’ उन्होंने कहा, ‘चीन में चीनी ऑनलाइन व्यवहार का अध्ययन करने के बाद एक डिजिटल अभियान शुरू करेंगे।’ आपको बता दें कि इस साल 21 अप्रैल को आत्मघाती हमलों के बाद श्रीलंका का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो गया। इन हमलों में चर्चो और लक्जरी होटलों को निशाना बनाया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो