scriptपाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 5 लोग घायल | Suicide attack in Balochistan, 5 injured | Patrika News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 5 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 11, 2018 04:58:37 pm

Submitted by:

mangal yadav

बलूचिस्तान में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।

file pic

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला,5 लोग घायल

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन चीनी नागरिक और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने एक छोटे वाहन को बस में टक्कर मार दी। इस बस में विदेशी नागरिक सवार थे। यह बस विदेशी यात्रियों को लेकर डलबैंडिन क्षेत्र में जा रही थी। यह इलाका ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों की ध़ड़पकड़ की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंःकाबुल आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली, मरने वालों की तादात हुई 33

इस इलाके में सीपीइसी पर चल रहा है काम
इस इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत बलूचिस्तान में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में चीनी मजदूर काम कर रहे हैं। इस घटना में घायल हुए चीनी नागरिक सोने और तांबे की खान परियोजना में काम कर रहे थे। जबकि दोनों घायल सुरक्षाकर्मियों को इन लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल आत्मघाती हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ेंः Video: फिर उठी पाकिस्तान के खिलाफ आवाज,बलूच रिपब्लिकन पार्टी ने जिनेवा में किया विरोध प्रदर्शन
मई में भी मजदूरों पर हुआ था हमला
इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मई महीने में ज्ञात बदूंकधारियों ने छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी । इस गोलीबारी में एक अन्य मजदूर घायल हो गया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने एक मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया। घटना को अंजाम देकर हमलवार घटनास्थल से फरार हो गए। सभी मजदूर पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो