नई दिल्लीPublished: Jan 05, 2023 12:57:53 pm
Tanay Mishra
तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से देश की स्थिति खराब हो गई है। पर तालिबान के शासन का सबसे बुरा असर पड़ा अफगानिस्तान की महिलाओं पर। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं पर एक नया बैन लगाया है।
15 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान (Afghanistan) में उथल-पुथल मच गई, जब आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) ने देश में सरकार का तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया। तालिबान के अफगानिस्तान में शासन पर आते ही पूरे देश की व्यवस्था बिगड़ गई। अफगानिस्तान में अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था के साथ सब कुछ चरमरा गया। लोगों को उनके मानवाधिकारों तक से दूर रखा जाने लगा। पर तालिबान का अफगानिस्तान में राज लौटने के बाद सबसे बुरा असर महिलाओं पर पड़ा। मानवाधिकारों के हनन के साथ ही महिलाओं पर कई तरह के बैन लगा दिए गए। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं पर एक नया बैन लगा दिया है।