scriptतालिबान ने कब्जे पर लगाई आखिरी मुहर, अफगान राष्ट्रपति भवन पर फहराया झंडा | taliban unfurl flag on afghanistan presidential palace | Patrika News

तालिबान ने कब्जे पर लगाई आखिरी मुहर, अफगान राष्ट्रपति भवन पर फहराया झंडा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2021 11:52:10 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

11 सितंबर, 2001 को आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर फहराया तालिबानी झंडा।

taliban flag

taliban flag

तेहरान। अफगानिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा लहराया। इसे उसकी अफगान सत्ता पर कब्जे पर आखिरी मुहर माना जा रहा है।

शुक्रवार देर रात राष्ट्रपति भवन पर फहराया तालिबान का झंडा उस सुबह हवा में लहराता दिखा। जब अमेरिका और पूरी दुनिया ओसामा बिन लादेन के कट्टरपंथी संगठन अल कायदा की तरफ से 11 सितंबर, 2001 को आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर शोक जताने के लिए जागी थी।

ये भी पढ़ें: 9/11 की 20वीं बरसी पर सामने आया अल जवाहिरी का एक घंटे का वीडियो, विशेषज्ञ बोले- अभी जिंदा है आतंकी

गौरतलब है कि इसी हमले के बाद अमरीका ने अफगानिस्तान पर हमला बोला था और अलकायदा का संरक्षण कर रहे तालिबान को सता से उखाड़ फेंका था।

दुनियाभर में 9/11 हमले के तौर पर मशहूर इस घटना की बरसी इस साल अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान की वापसी के साथ आई है। इसने 20 वर्ष तक अफगान धरती पर युद्ध करने के बाद अमरीका और उसके सहयोगी देशों की सेनाओं की वापसी को अपनी जीत के तौर पर प्रचार किया।

तालिबान लड़ाकों ने शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन पर अपना झंडा फहराने के साथ काबुल स्थित अमरीकी दूतावास की बंद इमरात की दीवार पर भी अपने सफेद पृष्ठभूमि वाले झंडे को पेंट कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो