scriptबांग्लादेश में मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत | Ten hindu killed in a stampede in bangladesh | Patrika News

बांग्लादेश में मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2017 10:51:18 pm

Submitted by:

Prashant Jha

प्रार्थना के दौरान ज्यादातर हिन्दुओं को भोजन परसा जा रहा था। मृतकों के घरों में मातम छाया है।

stampede in bangladesh
ढाका: बांग्लादेश में चटगांव के पूर्व महापौर की अंतिम यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई । इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं । घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ज्यादातर हिन्दू हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक जमाल खान क्षेत्र के एक सम्मेलन केन्द्र से अंतिम यात्रा निकालनी थी। इसी दौरान भोजना परोसा जा रहा था। तभी भीड़ बेकाबू हो गई। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, मिली जानकारी के मुताबिक दस लोगों की मौत हुई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
प्रार्थना के दौरान मची भगदड़

प्रवक्ता ने कहा कि यह हादसा रीमा सामुदायिक केन्द्र में उस समय हुआ जब पूर्व महापौर और सत्तारूढ अवामी लीग नेता मोहिउद्दीन चौधरी के लिए प्रार्थना के दौरान ज्यादातर हिन्दुओं को भोजन परसा जा रहा था। मृतकों के घरों में मातम छाया है।
एक बौद्ध की भी मौत

यह घटना दो मंजिला इमारत के प्रवेश द्वार पर हुई। जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में नौ हिन्दू हैं जबकि एक बौद्ध है। जबिक बता दें कि चटगांव मेट्रोपोलिटन अवामी लीग प्रमुख चौधरी ने 16 साल तक निगम में सेवाएं दीं। शुक्रवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। चौधरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।फिलहाल प्रशासन ने 10 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहिंग्या मुसलमानों की मौत

गौरतलब है कि पिछले दिनों बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों की बड़ी तादाद में मौत हुई। खबर के मुताबिक, 25 अगस्त को रोहिंग्या अर्सा विद्रोहियों द्वारा 30 से ज्यादा पुलिस चौकियों पर सिलसिलेवार हमले के बाद सैन्य कार्रवाई के कारण 647,000 रोहिंग्या म्यांमार से बांग्लादेश भाग गए थे। आंतरिक जांच के बाद म्यांमार सेना ने नवंबर में संकट के संबंध को लेकर खुद को दोषमुक्त करार दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो