scriptपाकिस्तान में डीआईजी कार्यालय पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत | Terror attack on DIG office in Pakistan, 10 killed | Patrika News

पाकिस्तान में डीआईजी कार्यालय पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 30, 2019 05:27:25 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

गृहमंत्री के अनुसार- इस दौरान दो हमलावर भी मारे गए हैं। हमले के समय लिपिकों की भर्ती परीक्षा चल रही थी।

pakistan

पाकिस्तान में डीआईजी कार्यालय पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लोरालाई में डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) के कार्यालय पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए।
बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट के अनुसार- उप महानिरीक्षक के कार्यालय पर गोलीबारी की गई और विस्फोट से हमला किया गया है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री जियाउल्लह लंगोवे के अनुसार- दो हमलावार मारे गए हैं। इससे पहले बट ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के समय लिपिकों के लिए भर्ती परीक्षा चल रही थी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- लोरालाई सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फहीम के हवाले से कहा गया है कि 15 घायलों को इलाज के लिए लाया गया। दो लोगों की हालत बिगड़,ने पर उन्हें लोरालाई के कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। बता दें, 1 जनवरी को भी इसी तरह का हमला इसी जिले में हुआ था। इसमें चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो