script

किंग कोबरा से कई गुना ज्यादा खतरनाक है ये पेड़, VVIP के जैसी इस पेड़ को दी जाती है सुरक्षा!

Published: Oct 04, 2017 11:06:01 am

पेड़ पौधों को कुदरत का एक अनमोल तोहफा भी कह सकते हैं लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि इस धरती पर कुछ पेड़-पौधे सिर्फ लाभकारी ही हैं तब,

suicide tree
आमतौर पर हम पेड़-पौधों को जीवन के लिए वरदान मानते हैं। बिना पेड़ पौधों के हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम पेड़ पौधों को कुदरत का एक बहुत ही अनमोल तोहफा भी कह सकते हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, लकड़ी, बांस, ईंधन, इत्यादि बहुत सी
चीजें देते हैं। पेड़-पौधों के बिना जीवन अपूर्ण है या यूँ कहिए कि जीवन असंभव है। पेड़-पौधों की वजह से ही आज इस संसार में हरियाली है और इन्ही की वजह से आज हम जीवित हैं।
लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि इस धरती पर कुछ पेड़-पौधे सिर्फ लाभकारी ही हैं तब शायद आप इस खबर को पढ़ कर अपनी गलतफहमी दूर कर सकते हैं क्योंकि कुछ पेड़ ऐसे भी होते है जो इंसान को जीवन देने के बजाए उसके जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं।
एक ऐसा ही पेड़ है जिसे सुसाइड ट्री के नाम भी जाना जाता है और अगर वैज्ञानिक नाम की बात करें तो इसका नाम सरबेरा ओडोलम है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि ये सुसाइड ट्री दिखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक भी है। माना तो यह भी जाता है कि ये पेड़ किंग कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है।
इसके पीछे की वजह है कि ये पेड़ इतना जहरीला है कि कुछ मिनटों में ही इंसान का काल बन जाता है।

भारत समेत दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है-
भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पेड़ जहरीला और खतरनाक है। इस पौधे के जहरीले होने की वजह इसका बीज है जिसमें सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है।
इसकी थोड़ी सी मात्रा शरीर में जलन, सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके इस्तेमाल से कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु भी हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो