scriptवीडियो में हुआ कैद: पैराग्लाइडिंग करते ट्रेनर की मौत, पयर्टक गंभीर रूप से घायल | Trainer death, traveler seriously injured when doing paragliding | Patrika News

वीडियो में हुआ कैद: पैराग्लाइडिंग करते ट्रेनर की मौत, पयर्टक गंभीर रूप से घायल

Published: Nov 28, 2018 11:13:33 am

Submitted by:

Mohit Saxena

22 वर्षीय पैराग्लाइडर पुरुषोत्तम नीचे गिर जाता है, पटना से पर्यटक गौरव चौधरी 35 गंभीर रूप से घायल हो गए

parashoot

वीडियो में हुआ कैद: पैराग्लाइडिंग करते वक्त संतुलन बिगड़ने पर ट्रेनर की मौत, पयर्टक गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा पर एक पैराशूट ग्लाइडर की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में एक पर्यटक को गंभीर चोट आई है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्री पैराग्लाइडिंग के मजे ले रहा था। पैराग्लाडर और यात्री का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों पैराशूट के सहारे नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अचानक कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद पैराशूट तेजे से नीचे गिरने लगा। नीचे आते ही पैराशूट ग्लाइडर की मौत हो जाती है।
बिना हेलमेट के था पैराग्लाइडर

वीडियो दिख रहा है कि पर्यटक हैलमेट पहने हुआ है, वहीं पैराग्लाइडर बिना हेलमेट के है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं पहन रखा था। पुलिस ने रविवार को बताया कि नेपाल से एक पैराग्लाइडिंग पायलट 22 वर्षीय पुरुषोत्तम की दुर्घटना में मृत्यु हो गई,जबकि रविवार को डेलो पहाड़ियों में उनके साथ पर्यटक घायल हो गया। पटना से पर्यटक गौरव चौधरी 35 गंभीर रूप से घायल हो गए, उसे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो