scriptखाड़ी देशों से भारत के संबंध खराब करने में जुटा पाकिस्तान, सात हजार फर्जी खातों की पहचान की | Twitter campaign to target India over ‘Islamophobia’ | Patrika News
एशिया

खाड़ी देशों से भारत के संबंध खराब करने में जुटा पाकिस्तान, सात हजार फर्जी खातों की पहचान की

Highlights

इन ट्वीट में कश्मीर (kashmir) में मुसलमानों के उत्पीड़न के दावे किए गए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार इसके जरिए इस्लामोफोबिया को फैलाने की साजिश हैै।

नई दिल्लीMay 03, 2020 / 03:03 pm

Mohit Saxena

imran khan and general bajwa
नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लगभग 7 हजार खातों की पहचान की है जो अप्रैल 2020 में खोले गए थे और पाकिस्तान द्वारा संचालित किए जा रहे थे। इस सप्ताह सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सोशल मीडिया हैंडल का उद्देश्य खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित करना है।
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पहले पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा जनवरी और मार्च के बीच खोले गए ट्विटर खातों द्वारा सोशल मीडिया पर नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की कोशिश की थी। सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल में खोले गए 7 हजार खातों को पाकिस्तान से संचालित किया था।
इन ट्वीट्स (tweets) पर कुछ स्थनीय लोगों के कमेंट हैं। यह कमेंट सिर्फ भारत के खिलाफ हैं। इसमें आम लोगों को गलत संदेश दिए जाते हैं। एक उदाहरण के अनुसार, रिपोर्ट में खाड़ी देश के एक प्रमुख राष्ट्रीय के ट्विटर हैंडल को सत्यापित किया गया है जो कश्मीर में मुसलमानों के उत्पीड़न के दावों से किया गया था। एक कैप्शन के साथ मृत व्यक्ति की तस्वीर,’कश्मीर में लोगों का उत्पीड़न’ है। जब सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की, तो उन्होंने पाया कि तस्वीर 14 सितंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर के धृति गांव में 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक जैश आतंकवादी की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का कहना है इन ट्वीट के जरिए इस्लामोफोबिया को फैलाने की साजिश हैै। इसका सबसे अधिक खतरा यहां पर रह रहे भारतीयों पर पड़ सकता है। हालांकि ये ट्वीट दो देशों के संबंधों पर असर नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान की खीज है कि वह भारत को बदनाम करना चाहता है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारत विरोधी अभियान चला रहा है।

Home / world / Asia / खाड़ी देशों से भारत के संबंध खराब करने में जुटा पाकिस्तान, सात हजार फर्जी खातों की पहचान की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो