एशिया

Typhoon Hagibis: जापान में 1958 के तांड़व को दोहरा सकता है शक्तिशाली तूफान ‘हगिबीस’, सरकार अलर्ट

जापान सरकार ने टायफून हगिबीस के खतरों से बचाव के लिए 27 हजार सैनिकों को तैनात किया है
हगिबीस के कारण कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान

Oct 13, 2019 / 07:17 pm

Anil Kumar

टोक्यो। जापान में आए शक्तिशाली तूफान हगिबीस ने भारी तबाही मचाई है। अब तक इस तूफान के कारण आई भारी बारिश के बाद बाद भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस भारी तबाही से निपटने के लिए जापान की शिंजो आबे सरकार ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सरकार ने 27 हजार सैन्य बलों को तैनात किया है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है। गंभीर होते हालात को देखते हुए 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

https://twitter.com/hashtag/Hagibis?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

होंशू द्वीप में हगिबीस का तांड़व

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया है कि हगिबीस तूफान का कहर होंशू द्वीप के शहर चिबा अभी भी जारी है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया है कि ‘हगिबीस’ बेहद शक्तिशाली है, जो होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के ऊपर से उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

सरकार ने मध्य, दक्षिण व पश्चिमी जापान के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस तूफान के कारण जापान की दो बड़ी एयरलाइन्स NA और JAL ने हनेदा और नरिता हवाई अड्डे से निर्धारित सभी घरेलू उड़ानों और ओसाका व चुबू के बीच कुछ को रद्द कर दिया है।

Typhoon Hagibis: जापान ने राहत-बचाव के लिए 27 हजार सैन्य बलों को किया तैनात

साथ ही सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी ने टोक्यो और नागोया के बीच शिनकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इससे पहले शनिवार को होने वाली दो रग्बी विश्व कप खेल भी रद्द किए गए थे।

1958 में जापान में भारी तबाही

बता दें कि हगिबीस से पहले जापान में आज से 60 साल पहले 1958 में एक तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। उस दौर में कान्टो और इजू क्षेत्र में तूफान ने ऐसी तबाही मचाई थी कि उसमें 1,200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

अब ऐसा माना जा रहा है कि हगिबीस भी कुछ ऐसा हा तांड़व मचा सकता है। हालांकि इस बार सरकार ने इससे निपटने के लिए टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी की है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Hindi News / world / Asia / Typhoon Hagibis: जापान में 1958 के तांड़व को दोहरा सकता है शक्तिशाली तूफान ‘हगिबीस’, सरकार अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.