scriptयूएनएससी में टेरर फंडिंग पर पास हुआ प्रस्ताव, भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार | UNSC passed a resolution on terror funding | Patrika News

यूएनएससी में टेरर फंडिंग पर पास हुआ प्रस्ताव, भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 29, 2019 04:00:17 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी- आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगाना मकसद- भारत की शिकायत, पाक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहा

akbar

यूएनएससी में टेरर फंडिंग पर पास हुआ प्रस्ताव, भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

नई दिल्ली। आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोशिशों में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा समिति (यूएनएससी) में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसका मकसद आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगाना है। इस तरह से जो देश या तत्व आतंकी फंडिंग को बढ़ावा देते हैं उनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाएगा

इस प्रस्ताव के पास होने के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पास किया गया ये प्रस्ताव आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाएगा। जो देश आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, वह लगातार इस तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य अकबरुद्दीन ने कहा कि आतंकी आज नए-नए तरीकों से धन एकत्र किया जा रहा है। अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी नियमों को तोड़ने के लिए तैयार हैं और कुछ देश उनकी मदद भी कर रहे हैं। ये देश पहले भी लगातार इस तरह की हरकतें करते आए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो