scriptपाकिस्तान को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी नसीहत, कहा-आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए | Venkaiah Naidu Says, for goodness terrorism should be eradicated | Patrika News

पाकिस्तान को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी नसीहत, कहा-आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए

locationनई दिल्लीPublished: Oct 26, 2019 11:56:32 am

Submitted by:

Mohit Saxena

अजरबेजान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 18वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मंच के दुरुपयोग पर भी खेद व्यक्त किया

venkya
इस्लामाबाद। पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को नसीहत दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद को अपने पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए। इसे खत्म कर देना चाहिए।
अजरबेजान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 18वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने ये बातें कहीं। नायडू ने कहा कि आतंकवाद ने केवल अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बल्कि 120 सदस्यीय समूह के सिद्धांतों के लिए एकमात्र विनाशकारी खतरा है।

उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद की नीति को सही ठहराने पर ऐतराज जताया है। इसे अंतरराष्ट्रीय मंच के दुरुपयोग पर भी खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह पाकिस्तान के व्यवहार से चिंतित हैं। एनएएम में हम सभी अपने विकासात्मक लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित हैं। पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जीतने को बहुत कुछ करने की जरूरत है। उसे अपने पड़ोसी और दुनिया की भलाई के लिए आतंकवाद को निर्णायक रूप से खत्म करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो