scriptनशा कर पुरुषों से संबंध बनाते बौद्ध भिक्षु का वीडियो लीक, मचा हड़कंप | Video leak of a Buddhist monk making intoxicating men into drugs | Patrika News

नशा कर पुरुषों से संबंध बनाते बौद्ध भिक्षु का वीडियो लीक, मचा हड़कंप

locationनई दिल्लीPublished: Nov 23, 2018 09:06:44 am

Submitted by:

Mohit Saxena

भिक्षु काई हुंग का वीडियो लीक हुआ है,एक समय में उसे ताइवान के धार्मिक जगत में विशेष सम्मान मिलता था

monk

नशा कर पुरुषों से संबंध बनाते बौद्ध भिक्षु का वीडियो लीक, मचा हड़कंप

ताइपे। ताइवान के एक बौद्ध भिक्षु का एक अश्लील वीडियो लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में बौद्ध भिक्षु एक गे पार्टी में नशे में धुत होकर अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाता दिखाई देता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस भिक्षु काई हुंग का वीडियो लीक हुआ है, एक समय में उसे ताइवान के धार्मिक जगत में विशेष सम्मान मिलता था। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रिलीज किए गए एक क्लिप में वह यह कहते सुना जाता है,’क्या तुम और चाहते हो, मैं अपने हज्बैंड को प्यार करता हूं और मेरा हज्बैंड सुपर अमेजिंग है।’
पाकिस्तान की बड़ी साजिश: ननकाना साहिब में खालिस्तानी पोस्टर, भारतीय राजनयिकों पर लगाई रोक

भिक्षु की उम्र 29 साल है

रिपोर्ट के मुताबिक इस भिक्षु के दो और वीडियो सामने आए हैं,जिसमें वह ड्रग्स लेता और अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाता देखा जा सकता है। भिक्षु की उम्र 29 साल बताई गई है। स्थानीय मीडिया ने भिक्षु के पुराने वीडियो भी जारी किए हैं, जिसमें वह उपदेश देता दिखाई देता है। बच्चों के साथ उसने तस्वीरें भी खिंचवाई है। ड्रग्स के नशे में यह भिक्षु कैमरे में देखकर बातें करता दिखाई देता है। इस दौरान वह किस करते और कई तरह की हरकतें करते दिखता है।
300 जीबी के फुटेज मौजूद

मीडिया का दावा है कि काई हुंग के कुल 300 जीबी के फुटेज मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि काई की दिनचर्या में संबंध बनाना और मांस खाना आम बात है, जबकि बौद्ध दर्शन में इसे सख्ती के साथ प्रतिबंधित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काई से बदला लेने के लिए एक अन्य भिक्षु साथी ने ही उसके वीडियो लीक किए हैं। इससे पहले अनुचित व्यवहार के कारण काई को सितंबर में तोंगशान मठ से निकाल दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो