दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने ही आरोपी भाई की बहन से दुष्कर्म करने का आदेश दिया था।
पेशावर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शख्स ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ परिवार के सामने ही दुष्कर्म किया। यह घटना 18 जुलाई को मुजफ्फराबाद जिले के राजपुर गांव में हुई है। दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने ही आरोपी भाई की बहन से दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गैर इस्लामी और असंवैधानिक करार दिया जाए, क्योंकि दर्दनाक सजा है तथा मानवीय सिद्धांतों के खिलाफ है।
शरीफ सरकार से फांसी पर मांगी राय
पाक की एक अदालत ने फांसी की सजा के खिलाफ नवाज शरीफ सरकार और धार्मिक संस्था से जवाब मांगा है। पेशावर हाइकोर्ट के जजों की एक खंडपीठ ने एक कैदी की याचिका पर काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी और पाक अटॉर्नी जनरल की राय मांगी है।