scriptमहिला को हुई अजीब बीमारी, नहीं सुनाई पड़ती है पुरुषों की आवाज | Women become deaf in front of men, battling from dangerous disease | Patrika News

महिला को हुई अजीब बीमारी, नहीं सुनाई पड़ती है पुरुषों की आवाज

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 03:14:07 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

उसकी हालत को देकर डॉक्टर भी हैरान हैं, इलाज के नई तरकीब खोजी जा रही

ear

महिला को हुई अजीब बीमारी, नहीं सुनाई पड़ती है पुरुषों की आवाज

बीजिंग। क्या कभी आपने सुना है कि किसी महिला को केवल महिलाओं की आवाज सुनाई पड़ती है, पुरुषों की नहीं। सुनकर यकीन न हो पर ऐसा एक मामला सामने आया है। चीन में एक ऐसी महिला है, जिसे पुरुषों की आवाज सुनाई ही नहीं पड़ती है। यह कोई अफवाह नहीं,बल्कि हकीकत है। चीन की यह महिला रेयर हियरिंग लॉस कंडीशन की स्थिति से गुजर रही है, जो उसे पुरुषों की आवाज सुनने से रोकती है। चीन की इस महिला का नाम चेन है, जो ज़ियामेन की निवासी है।
यकीन करना मुश्किल था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,हाल में एक सुबह यह महिला सोकर उठी और वह अपने बॉयफ्रेंड की आवाज नहीं सुन सकी। जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया,यह सोचकर कि डॉक्टर उसकी मदद करेगा। लेकिन वहां जाकर जो पता चला,उसपर पहली बार में यकीन करना मुश्किल था। कान, नाक और गले के स्पेशलिस्ट ने चेन की जांच की तो पाया कि उसे रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस है। इसे लॉ फ्रीक्यूनसी हियरिंग लॉस कहते हैं यानी कम आवृति की ध्वनि सुनवाई पड़ने में दिक्कत।
हाई पिच वायस सुनने में परेशानी होती है

ज्यादातर लोग, जिन्हें सुनने में तकलीक होती है वे उच्च आवृत्ति ध्वनि की परेशानी (हाई फ्रीक्यूनसी हियरिंग लॉस)से पीड़ित होते हैं। जिसका अर्थ है कि उन्हें ऊंची आवाज (हाई पिच वायस) सुनने में परेशानी होती है। रिवर्स-स्लोप हियरिंग लॉस को लो-फ्रीक्वेंसी हियरिंग लॉस के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थिति में नीचे पिच की ध्वनियों को सुनने में कठिनाई होती है, जैसे पुरुष की भारी आवाज। चेन इसी से पीड़ित हैं, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो