scriptपोर्ट पर लड़खड़ाते हुए चल रही थी महिला, जब की गई जांच तो स्कर्ट के अंदर से मिली चौंकाने वाली चीज | Women in china caught with 24 gerbils at china port | Patrika News

पोर्ट पर लड़खड़ाते हुए चल रही थी महिला, जब की गई जांच तो स्कर्ट के अंदर से मिली चौंकाने वाली चीज

Published: Jan 18, 2019 07:51:51 pm

Submitted by:

Shweta Singh

महिला ने अजीबोगरीब कपड़े पहने हुए थे और वो लड़खड़ाकर चल रही थी, जिसे देखकर तटरक्षक बल के अधिकारियों को उस पर शक हुआ था।

Women in china caught with 24 gerbils at china port

पोर्ट पर लड़खड़ाते हुए चल रही थी महिला, जब की गई जांच तो स्कर्ट के अंदर से मिली चौंकाने वाली चीज

ताइवान। चीन के ताइवान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल वहां के किनमेन शहर के एक पोर्ट पर अधिकारियों ने एक महिला को गिरफ्तार किया जो अपने कपड़ों के अंदर एक ऐसी चीज छुपा के जा रही थी, जिसके खुलासे पर अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि महिला ने अजीबोगरीब कपड़े पहने हुए थे और वो लड़खड़ाकर चल रही थी, जिसे देखकर तटरक्षक बल के अधिकारियों को उस पर शक हुआ था।

स्कर्ट के अंदर से निकले 24 गर्बिल्स

शक के आधार ली गई तलाशी दौरान महिला के स्कर्ट के अंदर से 24 गर्बिल्स निकाले गए। आपको बता दें कि गर्बिल्स एक प्रकार के चूहे होते हैं, जिन्हें महिला छुपाकर ले जा रही थी। तटरक्षक बल के मुताबिक इनकी तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नाम की इस महिला को हिरासत में ले लिया गया है। अपनी सफाई में वु ने कहा कि वो इन गर्बिल्स को चीन से अपने दोस्तों के लिए लाई थी। हालांकि जब उससे उसके दोस्तों के बारे में पूछा गया को वो उसके बारे में बताने में नाकाम रही। बता दें कि मामला किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से सामने आया है।

सभी गर्बिल्स थे जिंदा

बताया जा रहा है कि इस महिला ने जो स्कर्ट पहन रखी थी वो दिखने में काफी फुली नजर आ रही थी। शायद यही वजह थी कि वो सही से चल भी नहीं पा रही थी। बस यहीं से अधिकारियों को शक हुआ और महिला के कपड़ों की जांच का फैसला लिया गया। सबसे हैरान करनेवाली बात ये है कि महिला के पास से मिले सभी गर्बिल्स जिंदा थे। जानकारी के मुताबिक महिला ने उन गर्बिल्स को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांधा था और उसे स्कर्ट से छिपाकर ले जा रही थी।

इनकी बिक्री भी काफी महंगी

अधिकारियों द्वारा किए गए पूछताछ में उसने बताया ये गर्बिल्स उसने चीन की एक शॉप से खरीदा था। गौरतलब है कि चीन में गर्बिल्स काफी डिमांड में रहते हैं और इनकी बिक्री भी काफी महंगी होती हैं। वहां इसका दाम 1100 रुपये से लेकर करीब 2200 रुपये तक होता है। इस बारे में अधिकारियों को आशंका है कि ये महिला तस्करों के इशारे पर बंदरगाह पर निरीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने आई थी। हालांकि अभी मामले की जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो