scriptहिंदुस्तान में योग पर लड़ते रह गए लोग और सऊदी अरब में मिल गई आधिकारिक मान्यता | Yoga get Official permission in Saudi Arabia | Patrika News

हिंदुस्तान में योग पर लड़ते रह गए लोग और सऊदी अरब में मिल गई आधिकारिक मान्यता

Published: Nov 14, 2017 04:24:34 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

अरब योग फाउंडेशन की नोफ मारवाई ने योग को नई पहचान दिलाने में संघर्ष किया। सऊदी के ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने बतौर खेल दी योग को दी मान्यता

Yoga
रियाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाए जाने के ऐलान के बाद योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली थी, लेकिन इसके बाद भी योग को लेकर विवाद होता रहता था। भारत में योग को को धर्म से जोड़ा जाने लगा था और इस पर खूब सियासत होती रही है। इस बीच खबर सऊदी अरब से आई है, जहां योग को एक खेल के तौर पर आधिकारिक मान्यता मिल गई है। सऊदी अरब की इस पहल से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।
अब लाइसेंस लेकर सिखाया जा सकेगा योग
सऊदी अरब की ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज के तौर योग सिखाने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। सऊदी अरब में अब लाइसेंस लेकर योग सिखाया जा सकेगा। आपको बता दें कि हिंदुस्तान में कई मुस्लिम संगठन योग का विरोध करते रहे हैं और समय-समय पर इसे एक धर्म से जोड़कर देखा जाता रहा है।
इस महिला की कोशिश ने दिलाई योग को मान्यता
सऊदी प्रशासन के इस ऐलान के बाद नोफ मारवाई नाम की एक महिला को सऊदी अरब की पहली योग प्रशिक्षिका का दर्जा भी मिल गया है। योग को खेल के तौर पर सऊदी में मान्यता दिलाने का श्रेय भी नोफ को ही जाता है। नोफ ने इसके लिए लंबे समय तक अभियान चलाया था। अरब योगा फाउंडेशन की फाउंडर नोफ का मानना है कि योग और धर्म के बीच किसी तरह का कॉन्फ़्लिक्ट नहीं है।
मुस्लिम धर्मगुरूओं ने किया विरोध
ऐसा नहीं है कि सऊदी अरब में योग को आसानी से मान्यता मिल गई है। इस फैसले के बाद वहां के कुछ धर्मगुरुओं ने इसका विरोध भी किया है। वैसे भी योग को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरोध का मामला कोई नया नहीं है। पिछले दिनों झारखंड के रांची में योग सिखाने वाली रफिया नाज के खिलाफ एक मौलाना के फतवे के बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था।
यूएन से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ था ऐलान
आपको बता दें कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक तौर पर स्वीकृति मिली थी और 21 जून को हर साल विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो