scriptAaj Ka Rashifal 16 June: वृषभ, मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को रविवार को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 16 June 2024 Daily Horoscope Sunday on ganga dussehra 4 zodiac signs including Taurus, Gemini will get financial benefit today horoscope surya rashi parivartan effect | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 16 June: वृषभ, मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को रविवार को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 16 June 2024: कल रविवार को गंगा दशहरा है। दैनिक राशिफल का संकेत है 16 जून 2024 को वृषभ, मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में मेष से मीन तक सभी लोग जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday on ganga dussehra) …

भोपालJun 15, 2024 / 10:22 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 16 June 2024

आज का राशिफल रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल मेष राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल 16 जून के अनुसार रविवार को मेष राशि वालों के कई दिनों से रूके काम में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
daily horoscope aries sunday 16 june 2024
आज का राशिफल मेष राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार 16 जून रविवार को वृषभ राशि राशि वाले भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव है।
Aaj Ka Rashifal vrishabh rashi sunday 16 june 2024
आज का राशिफल रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (16 June to 22 June): नए सप्ताह में 3 राशियों पर धन वर्षा, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें कैसा है आने वाला कल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi sunday 16 June 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल के अनुसार रविवार को पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने, आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi sunday 16 june 2024
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, औरों की देखा देखी न करें।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi sunday 16 june 2024
आज का राशिफल सिंह राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal (16 to 22 June): नए सप्ताह में इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, साप्ताहिक राशिफल में पढ़ें तुला से मीन तक का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi sunday 16 june 2024
आज का राशिफल कन्या राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल तुला राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल के अनुसार रविवार को तुला राशि वालों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल तुला राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल धनु राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार 16 जून को धनु राशि वालों के विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Shani Drishti: शनि के इशारे पर मंगल करेंगे बवाल, जानिए किन 5 राशि वालों की राह में बोएंगे कांटे

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल धनु राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल मकर राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल मकर राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः रचनात्मक और केयरिंग होते हैं K नाम वाले, बनते हैं नेता और अभिनेता

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि रविवार 16 जून 2024

आज का राशिफल मीन राशि 16 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi ravivar 16 june 2024
आज का राशिफल मीन राशि रविवार 16 जून 2024

Hindi News / Astrology and Spirituality / Aaj Ka Rashifal 16 June: वृषभ, मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को रविवार को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो