आज का राशिफल 17 जून के अनुसार सोमवार को जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको पूरा करने के लिए मेष राशि वालों को पूरी ताकत लगानी पड़ेगी। किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। सकारात्मक बाते करें।
आज का राशिफल वृषभ के अनुसार सोमवार को कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
दैनिक राशिफल 17 जून के अनुसार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सोमवार को सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगो से नजदीकियां बढ़ेंगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।
दैनिक राशिफल सोमवार के अनुसार राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर है। उन्नति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त होगी।
सिंह राशि वालों को 17 जून को उनके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
सोमवार राशिफल संकेत कर रहा है कि कन्या राशि वालों के लिए 17 जून मिश्रित फलदायक है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।
तुला राशि वालों की विशिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी, जो आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।
वृश्चिक राशि वाले सोमवार को अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोइ बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।
अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।
मकर राशि वालों का रूका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो आए सुअवसर गंवा देंगे।
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।
Updated on:
16 Jun 2024 10:33 pm
Published on:
16 Jun 2024 10:32 pm