scriptAaj Ka Rashifal 18 June: कन्या, मकर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, आज का राशिफल में मेष से मीन तक जानें किन राशियों के निवेश के लिए समय अनुकूल | Aaj Ka Rashifal 18 June 2024 Daily Horoscope Tuesday Virgo, Capricorn financial condition will be strong know in today horoscope for which time favorable for investment | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 18 June: कन्या, मकर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, आज का राशिफल में मेष से मीन तक जानें किन राशियों के निवेश के लिए समय अनुकूल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: दैनिक राशिफल मंगलवार का संकेत है कि 18 जून को कन्या और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में मेष से मीन तक राशि वाले जानें किन राशियों के लिए निवेश के लिए समय अनुकूल है (Daily Horoscope Tuesday) ।

भोपालJun 17, 2024 / 08:09 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024

आज का राशिफल मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल मेष राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार मंगलवार को मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
daily horoscope aries tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल मेष राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार मंगलवार को वृषभ राशि वालों के प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी करें।
Aaj Ka Rashifal vrishabh rashi mangalvar 18 june 2024
आज का राशिफल मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के लिए सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल होगी।
ये भी पढ़ेंः Brihaspati Gochar 2024: इन 4 राशियों को अगले साल तक मिलेगा बृहस्पति का आशीर्वाद, नहीं होगी धन की कमी

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi mangalvar 18 June 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल 18 जून के अनुसार आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार आपको अपनी वाणी में विनम्रता लानी होगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
ये भी पढ़ेंः Gayatri Mantra: ऋषि विश्वामित्र ने पहली बार जनता को बताया था यह मंत्र, रोजाना जाप युवाओं को देता है सफलता, सुरक्षा, धन और कीर्ति

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल मंगलवार के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने का समय है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग हैं, समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल कन्या राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल तुला राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल तुला राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए 18 जून को अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, उसको आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Nirjala Ekadashi: संबंधी की मौत पर संकल्प कर देना चाहिए इस एकादशी का फल, जानें क्या होगा लाभ

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल धनु राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में किसी गलत मार्ग पर न जाएं, मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है।अपने वाक्चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi mangalvar 18 june 2024
आज का राशिफल धनु राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल मकर राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशि वालों के लिए लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, कर्ज से मुक्ति संभव है।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल मकर राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः Nirjala Ekadashi Upay: विष्णुजी के इस उपाय से घर में आती है खुशहाली, जानें निर्जला एकादशी पर क्या लगाएं भोग

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि मंगलवार 18 जून 2024

आज का राशिफल मीन राशि 18 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi tuesday 18 june 2024
आज का राशिफल मीन राशि मंगलवार 18 जून 2024

Hindi News / Astrology and Spirituality / Aaj Ka Rashifal 18 June: कन्या, मकर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, आज का राशिफल में मेष से मीन तक जानें किन राशियों के निवेश के लिए समय अनुकूल

ट्रेंडिंग वीडियो