scriptAntariksha Me Uthalputhal: नए साल में 2 जनवरी को मार्गी होंगे बुध, आने वाले पांच दिन इन छह राशियों की पूरी होगी हर कामना | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Antariksha Me Uthalputhal: नए साल में 2 जनवरी को मार्गी होंगे बुध, आने वाले पांच दिन इन छह राशियों की पूरी होगी हर कामना

Margi Budh Vrishchik Rashi ज्योतिष की नजर में हालिया समय बेहद महत्वपूर्ण है, ग्रहों के राजकुमार बुध लगातार अपनी स्थिति बदल रहे हैं। 28 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में वक्री हुए ही थे कि 2 जनवरी 2024 को ये फिर अपनी चाल बदल देंगे और वृश्चिक राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। इसके पांच दिन बाद ही फिर बुध राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश कर लेंगे तो आइये जानते हैं कि इस उथलपुथल से सबसे अधिक लाभ किन राशियों को हो रहा है।

Dec 29, 2023 / 08:06 pm

Pravin Pandey

budh_margi.jpg

नये साल 2024 में बुध मार्गी होंगे, इसका 6 राशियों को लाभ होगा

पांच दिन ही वृश्चिक राशि में मार्गी रहेंगे बुध
नव वर्ष के दूसरे दिन ही ग्रहों के राजकुमार अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं। 2 जनवरी को सुबह 08.06 बजे बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इनमें से कुछ राशियों को सर्वाधिक लाभ होगा, इनकी किस्मत चमकने लगेगी और आर्थिक जीवन अच्छा होने के साथ सुख समृद्धि प्राप्त होने से अच्छे दिन आ जाएंगे। हालांकि पांच दिन बाद ही बुध के धनु राशि प्रवेश करने के साथ स्थितियों में बदलाव आएगा। बहरहाल इन पांच दिनों में जानते हैं किसकी चमक रही किस्मत..

मिथुन राशि
बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने से मिथुन राशि वालों को लाभ हो सकता है। इससे व्यापार में फायदा होगा। व्यक्तिगत योजना पर काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। इस समय भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के प्रति स्नेह की भावना बनी रहेगी।

सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो वृश्चिक राशि में बुध का मार्गी होना आपको व्यापार में आर्थिक लाभ दिलाएगा। आप नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति मिल सकती है। किसी विशेष प्रयास में कामयाबी मिलेगी। इस समय आपकी छवि में निखार आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने मतभेदों का निवारण होगा।

कन्या राशि
वृश्चिक राशि में मार्गी बुध कन्या राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होंगे। इससे कन्या राशि वालों की व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान होगा और व्यापार में स्थिरता आएगी। बुध के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के विद्यार्थी उन्नति करेंगे। इस समय संतान पक्ष से सकारात्मक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से वित्तीय समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। शिक्षा और व्यावसायिक उद्यमों में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे और आशावादी रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Budh Shukra Yuti: इस राशि में बना दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, तीन राशियों के लोगों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में ही बुध का मार्गी होना वृश्चिक राशि के लोगों को सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। बुध के शुभ प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के व्यावसायिक उद्यम तरक्की करेंगे, जिससे समाज में पहचान और सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस समय आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस समय छोटे भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बुध के प्रभाव से उत्पादकता में तेजी आएगी, इससे लंबित कार्यों में तेजी आएगी। मार्गी बुध के कारण इस समय वृश्चिक राशि के लोग कई उपलब्धियां और समाज में पद प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। इस समय लंबित कार्य पूरे होंगे।
मकर राशि
2 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि में बुध का मार्गी होना मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। इससे व्यावसायिक चुनौतियां खत्म होंगी, मकर राशि वालों को सुख समृद्धि मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो मकर राशि वालों के लिए करियर में महत्वपूर्ण पद, नए अवसर मिलेंगे। इस समय परिवार के साथ पिकनिक का योग बन सकता है। घरेलू जीवन में मिठास बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पति-पत्नी में सामंजस्य बढ़ेगा। इस समय मकर राशि वालों के लिए पेशेवर सफलता, वित्तीय समृद्धि और खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो वृश्चिक राशि में बुध का गोचर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लंबे समय से फंसा हुआ पैसा मिल जाएगा। अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस अवधि में दिल की बात कहने पर निश्चित सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित काम में लाभ होगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Antariksha Me Uthalputhal: नए साल में 2 जनवरी को मार्गी होंगे बुध, आने वाले पांच दिन इन छह राशियों की पूरी होगी हर कामना

ट्रेंडिंग वीडियो