शनि आज से मेष वृषभ समेत छह राशि वालों को देंगे आशीर्वाद, ये सभी हो जाएंगे मालामाल
भोपालPublished: Nov 04, 2023 11:29:42 am
Shani Margi Kumbh ज्योतिष में 4 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कल कर्मफलदाता शनि कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं, उससे पहले शनि इसी राशि में वक्री चाल चल रहे थे। इसका सभी राशियों पर गहरा असर पड़ेगा, कुछ राशियों पर शनि की कृपा बरसेगी तो कुछ को शनि का कोप झेलना होगा तो आइये जानते हैं शनिवार से शनि किसकी भरेंगे खुशियों से झोली..


शनि देव चाल बदलने वाले हैं, जिससे छह राशि के लोगों की किस्मत बदल जाएगी
इस समय शनि कुंभ राशि में मार्गी होंगे
पंचांग के अनुसार साल की शुरुआत में अपनी राशि कुंभ में आए शनि शुक्रवार 04 नवंबर 2023 को इसी राशि में मार्गी होंगे। यह राशि शनि के मूलत्रिकोण की राशि है इसलिए शनि की यह चाल अधिकतर राशियों के लिए शुभ होगी। हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि शनि की चाल में बदलाव का छह राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। बहरहाल शनि 04 नवंबर शनिवार को कुंभ राशि में मार्गी होंगे।