रोजाना सुबह सुबह करें ये काम, सभी प्रकार की परेशानियां हो जाएगी दूर
शास्त्रों में सुबह को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं।
इन्ही उपाय में से एक मंत्र का उच्चारण करना।

नई दिल्ली। ऐसा कहते है कि सुबह की शुरुआत अच्छी आती है तो पूरा दिन अच्छा निकलता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, सुबह को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गई। कोई सुबह उठकर अपनी हथेलियां के दर्शन करते है तो कोई मंत्र बोलता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने आराध्य देव को याद करते है। आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है। सुबह सुबह ये काम करने से आपकी किस्मत बदल जाएगी। इन मंत्रों के जप से आपकी सभी प्रकार की समस्या खत्म हो जाएगी और आपके अच्छे दिन आ जाएंगे। आइए जानते हैं शास्त्रों में किन मंत्रों के बारे में बताया है…
सभी देवी देवताओं के दर्शन
सुबह सबसे पहले दोनो हथेलियों को जोड़कर देखें फिर इस मंत्र का जप बिस्तर पर ही बैठकर कर सकते हैं।
मान्यता है कि हथेली के सबसे आगे वाले भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य वाले भाग में मां सरस्वती का निवास है तथा मूल भाग में परमबह्मा गोविंद का निवास होता है। सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी के दर्शन होते हैं।
मंत्र: — कराग्रे वसति लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती। कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम।।
यह भी पढ़े :— वास्तु टिप्स : घर में नहीं टिकता है पैसा तो करें ये खास उपाय, खूब होगी बरकत
बदल जाएगी किस्मत
दैनिक कृत्यों से निवृत्त होकर शिव मंदिर जाएं उत्तरमुखी होकर शिवपूजन करें, सर्वप्रथम शिवलिंग का गंगाजल मिले पानी से अभिषेक करें। तदुपरांत बिल्व पत्र, अक्षत, गंध, चन्दन, धूप, सफेद फूल इत्यादि से पूजन करें तथा मावे से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। इसके बाद सफेद चंदन की माला से इस मंत्र का यथा संभव जाप करें। इस शिव मंत्र से आपके किस्मत के द्वार खुलेंगे।
मंत्र:-नमस्कृत्य महादेवं विश्वव्यापिनमीश्वरम्। वक्ष्ये शिवमयं वर्म सर्वरक्षाकरं नृणाम्।।
कर्ज मुक्ति के लिए
यह ऋणहर्ता है, इसके हर रोज जप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति का कर्ज धीरे-धीरे चुकता हो जाता है। साथ ही बाद में आपको कर्ज की नौबत ही नहीं आएगी।
मंत्र:— ओम गं ऋणहर्तायै नम: अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरैण्यम् स्वाहा अर्थ— कर्ज से मुक्ति दिलाने वाले भगवान गणेश को मेरा नमस्कार।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Astrology and Spirituality News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi