ऐसे में जहां ज्योतिष विभिन्न राशि की लड़कियों या लड़कों से जुड़ी तमाम संभावनाओं और उसके भविष्य से जुड़ी कई बातों का खुलासा करने में सक्षम है तो वहीं किन राशि के जोड़ों का जीवन लंबे समय तक चलता है इस संबंध में भी ज्योतिष शास्त्र कई खुलासे करता है।
पर क्या आप जानते हैं कि कई बार लड़कियां लड़कों के सीक्रेट जानने के लिए कई बार झूठ तक बोलती हैं। इसके अलावा अपने लिए किसी लड़के कि निष्ठा परखने के लिए भी कई तरह के बहानें भी बनाती है। दरअसल किसी भी रिश्ते में सामने वाले व्यक्ति के बारे में जानना काफी जरूरी होता है, जिसकी मदद से हम सामने वाले को अच्छी तरह से समझ जाते हैं।
कई तरह के लोगों का मानना है कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं या उन्हें कैसे लड़के पसंद आते हैं, इस बारे में वे कभी किसी को नहीं बतातीं और यह बातें दिल में सीक्रेट की तरह रखती हैं।
लड़कियां कैसे भी लड़कों को पसंद करती हो लेकिन ज्योतिष में माना जाता है कि कुंडली के माध्यम से लड़की का विवाह कैसे लड़के से होगा, वह क्या करता होगा और उसका स्वभाव कैसा होगा इस सब के बारें में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। वहीं ये भी माना जाता है कि यदि अपनी चाहत के लड़के को यदि लड़किेयां प्राप्त कर लेती हैं, तो उनके साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग बना सकती है।
वहीं जहां तक दोस्ती की बात है तो लड़कियां या लड़कों की दोस्ती किस ओर जाएगी यानि कैसे लोगों के साथ होगी इस संबंध में भी ज्योतिष शास्त्र यूं तो बहुत कुछ कहता है, लेकिन यह भी सच है कि जब किसी को भी अपनी सोच के अनुसार दोस्त मिलता है तो वह उससे काफी घुलमिल जाता है। यहां तक की ज्योतिष में तो कई बार ये तक बताया जाता है कि आपके दोस्त आपके सच्चे साथी होंगे या आपको जीवन में अधिकांश दोस्त धोखा देने वाले होंगे।
ऐसे में दोस्ती के लिए सबसे पहले सामने वाले को जानना आवश्यक होता है। दरअसल आज के दौर में यह माना जाता है कि लोग नकाब लगाकर घूमते है यानि कई बातों को अपने दिल में ही छिपाकर रखते हैं, जिसके कारण उन्हें समझना या जानना काफी मुश्किल हो जाता है।
वहीं यदि लड़कियों की बात की जाए तो उनके दिल की बात जानना इसलिए मुश्किल होता है, क्योंकि हर किसी के सामने लड़कियां अपने दिल की बात नहीं रख पातीं हैं।
यहां तक की वे अपनी पसंद और नापसंद भी वे काफी कम लोगों से ही साझा करती हैं, लेकिन यदि आप दोस्ती करना चाहते हैं या उनके खास बनना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ बातें जानना काफी जरूरी होता है। इस विशेषताओं के बारे में माना जाता है कि ये अधिकांश लड़किेयों द्वारा अपनी पसंद को जांचने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है-
1. ऐसे लड़के आते होते हैं पसंद
कहा जाता है कि नजरों में नजरें डालकर बात करने वाले लड़के लड़कियों को पसंद होते हैं। इसका कारण है कि ऐसे लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं और इसी कारण लड़कियों को ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं। वहीं अगर इधर-उधर देखकर या फिर नीचे आंख करके बात करने वाले लड़के लड़कियां को पसंद नहीं आते।
2. ये नहीं आते पसंद
लड़कियों को केवल अनुमान लगाने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। लड़के कई बार लड़कियों की किसी भी बात को लेकर अनुमान लगाने लगते हैं, तो ये बातें किसी भी लड़की को पसंद नहीं आती।
3. ये चीज होती है विशेष पसंद
लड़कियों को आश्चर्य (surprise) अत्यंत पसंद होते हैं। लेकिन, वे कभी इस बात को जाहिर नहीं होने देती है। इसी कारण कहा जाता है कि किसी भी रिलेशन में लड़कियों को सरप्राइज देने वाले लड़के पसंद आते हैं।
लड़कियां अक्सर खुशमिजाज लड़कों से दोस्ती करना पसंद करती हैं। दुखी रहने वाले या हमेशा परेशान बने रहने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। उचित होगा कि अपने स्वभाव में थोड़ा हंसी-मजाक बना कर रखें।
वे लड़के जो लड़कियों को सम्मान दें वे बहुत जल्दी लड़कियों के दिल में उतर जाते हैं। लड़कियां भले ही इस बात को कभी न बताएं, लेकिन ध्यान रहे वह हमेशा लड़कों में यह ऑब्जर्व करती हैं। अत: हमेशा हर लड़की या महिला से रिस्पेक्ट के साथ बात करें।