उज्जैनPublished: Nov 06, 2022 04:40:41 pm
दीपेश तिवारी
- साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार 8 नवंबर को
- ग्रहण अवधि 36 मिनट: चंद्र ग्रहण का आरंभ शाम 5.43 बजे और मोक्ष 6.19 पर होगा
इस वर्ष यानि 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार, 8 नवंबर को पड़ने जा रहा है। इससे पहले 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण लगा था, मात्र 15 दिनों में लग रहे इन ग्रहणों के संयोग के संबंध में जानकारों के अनुसार ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के बाद ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण का संयोग दो सौ साल बाद ऐसी युति बना रहा है। जिसमें चार ग्रह वक्री हो रहे हैं।