Makar Sankranti 2021 : इन चीजों का करें दान, रहेंगे खुशहाल और समृद्ध
मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नानए दान व पुण्य के मंगल समय का विशेष महत्व है।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।
इसीलिए इस संक्रांति को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

नई दिल्ली 14 जनवरी, 2021 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव ग्रहों से होने वाले कष्ट दूर करते हैं। जिससे जीवन में खुशियां और उन्नति आती है। इससे पढ़ाई में सफलता के साथ नौकरी और व्यापार में भी तरक्की हासिल होती है। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की पूजा से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नानए दान व पुण्य के मंगल समय का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। इसीलिए इस संक्रांति को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
दान-पुण्य का विशेष महत्व
वैसे तो दान पुण्य रोजाना करते रहना चाहिए। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और पुण्य के शुभ समय का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुड़ और तिल लगाकर नर्मदा में स्नान करना लाभदायी होता है। इसके बाद दान संक्रांति में गुड़, तेल, कंबल, फल, छाता आदि दान करने से लाभ मिलता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
सुख-समृद्धि के लिए
मकर संक्रांति पर स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में जरूरतमंदों को रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल, तिल, मिठाई, खिचड़ी और ऊनी वस्त्र का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख.समृद्धि आएगी।
अच्छी सेहत के लिए
ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को उड़द दाल की खिचड़ी, काला कपड़ा, काला तिल, काली उड़द, सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़े :— रोजाना सुबह सुबह करें ये काम, सभी प्रकार की परेशानियां हो जाएगी दूर
नौकरी और व्यापार में लाभ
इस खास दिन पर खिचड़ी, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द और छाते का दान करें। ऐसा करने से आपको नौकरी- व्यापार में बेहद लाभ मिलेगा।
दापंत्य जीवन में मधुरता
ऐसा कहा जाता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को मकर संक्रांति पर सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े, मिश्री, खिचड़ी, फल और गुलाब के इत्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Astrology and Spirituality News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi