यहां ये जान लें कि शनि अपनी राशि मकर में पहले से ही मौजूद है। वहीं बुध भी वहीं मौजूद है। लेकिन ज्योतिष के जानकारों के अनुसार अन्य ग्रहों की संगति में बुध अपना प्रभाव न देते हुए जिन ग्रहों के प्रभाव में होता है, उन्हीं के अनुसार असर देता है। वहीं बुध 7 मार्च को कुंभ राशि में जाने वाला है। ऐसे में मकर राशि में मौजूद तीनों ग्रहों (मंगल—शनि व शुक्र) की तिकड़ी धमा चौकड़ी मचाएगी।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस तिकड़ी का प्रभाव सभी राशियों सहित देश प्रदेश और दुनिया पर लगभग एक माह तक रहेगा। वहीं भविष्यवाणी के ज्योतिष चार्टों (चार्ट 1 व चार्ट 2) में इन ग्रहों के कुछ खास प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं।

राशियां : | परिणाम |
मेष, वृषभ, कर्क, धनु : | सर्वोत्तम |
कन्या, वृश्चिक, मीन : | उत्तम |
सिंह, तुला,मकर, कुंभ : | अच्छा |
मिथुन : | संतोषप्रद |
ज्योतिष चार्ट (2) के अनुसार -
राशियां : | लाभ प्रतिशत : | विशेष लाभ |
मेष,वृषभ,कर्क,धनु : | 90 प्रतिशत : | धन, सम्मान, यश,सफलता |
कन्या, वृश्चिक,मीन : | 75 प्रतिशत : | भूमि, वाहन, नेतृत्व, संतान |
सिंह, तुला, मकर,कुंभ : | 65 प्रतिशत : | धन, स्वास्थ्य |
मिथुन : | 50 प्रतिशत : | - |

ये रहेंगी खास बातें - भविष्यवाणियां
1. शनि ग्रह पहले से ही अपने घर यानि मकर राशि में है, अब चूंकि मंगल और शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश करके शनि के साथ हो गए हैं। अत: मेष, वृषभ,कर्क,कन्या व धनु को सर्वाधिक लाभ देंगे।
2. मकर के राशि स्वामी शनि ही हैं, वहीं इस राशि में मंगल भी उच्च के होते हैं। वहीं मंगल के क्रूर ग्रह होने के चलते 27 फरवरी से 31 मार्च के बीच विश्व युद्ध की संभावनाएं बन रही हैं। कुल मिलाकर ये 32 दिन विश्व के लिए संकटपूर्ण हैं।
3. भारत में पांचों राज्य की विधानसभाओं के चुनाव में चौंकाने वाले उलट-फेर होने की संभावना है।
Must Read- मकर में शनि व मंगल की युति है बेहद घातक, ऐसे रखें अपनों को सुरक्षित

4. वहीं मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मार्च में पेश होने वाले मध्यप्रदेश के बजट में बढ़ सकते हैं।
5. खाद्य तेज, पेट्रोल, सोना-चांदी खाद्यान्नों के भाव बढ़ेंगे।
6. प्रिंट मीडिया का प्रभाव बढ़ेगा।