Published: Jul 14, 2023 03:51:46 pm
दीपेश तिवारी
- चंद्र के स्वामित्व वाली कर्क राशि में हो रहा है उदय
ज्योतिष ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध का आज शुक्रवार को कर्क राशि में उदय होने जा रहा है। बुध को मिथुन व कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जिसके कारक देव भगवान गणेशजी माने गए हैं। वहीं इन्हें मुख्य रूप से वाणी और बुद्धि का कारक माना गया है। रंग में इन्हें हरा और इनका रत्न पन्ना माना गया है।
ऐेसे में इसका उदय चंद्र के स्वामित्व वाली कर्क राशि में हो रहा है। यहां ये भी समझ लें कि चंद्र और बुध पिता पुत्र होने के बावजूद एक दूसरे से बैर रखते हैं। ऐसे में बुध का यहां उदय कई मायनों में अच्छा नहीं माना जा सकता। इसके कारण बुध का यह उदय जहां कुछ राशि के जातकों के लिए बडी चुनौतियां लाता दिख रहा है तो वहीं कुछ के लिए ये लाभ का कारण भी बनता दिख रहा है।