इन व्यापारियों के आज से शुरू हो रहे अच्छे दिन, शनि देव दे रहे आशीर्वाद
भोपालPublished: Nov 04, 2023 11:36:21 am
Shani Margi 2023: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह के परिवर्तन का धरती पर मनुष्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन कर्मफल दाता शनि की हर स्थिति सबसे अधिक प्रभावित करती है। अब 4 नवंबर शनिवार को शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होंगे तो आइये जानते हैं कि व्यापारियों पर क्या प्रभाव होगा।


शनि देव कल से इन व्यापारियों का साथ देंगे
मेष राशि
अगर आपकी राशि मेष है तो शनि के मार्गी होने पर आपको बड़ा फायदा होगा। व्यापारी हैं तो इस समय आपकी आय बढ़ेगी। इस समय मेष राशि का व्यक्ति नई कंपनी भी शुरू कर सकता है। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो पार्टनर के साथ मिलकर खूब सफलता प्राप्त करेंगे और यदि आप पार्टनरशिप में काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे आगे बढ़ें। इस समय साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने पर निश्चित ही सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए असीम समृद्धि लेकर आएगा।