महादेव का ऐसे करें अभिषेक, व्यापार और नौकरी में होंगे चमत्कारी फायदे
कहते हैं कि मात्र अभिषेक के माध्यम से कोई भी महादेव को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूर्ण करवा सकता है।
भगवान शिव की लिंगस्वस्प में पूजा करने से महादेव बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और मन चाहा वरदान प्रदान करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना सृष्टि में सबसे आसान बताया गया है। कहते हैं कि मात्र अभिषेक के माध्यम से कोई भी महादेव को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूर्ण करवा सकता है। भगवान शिव की लिंगस्वस्प में पूजा करने से महादेव बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और मन चाहा वरदान प्रदान करते हैं। महादेव को अभिषेक करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
— कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे महादेव के साथ-साथ मां सरस्वती का भी आशीर्वाद मिलता है और आपके ज्ञान में वृद्धि होती है।
— ऐसा कहा कहा जाता है कि लगातार अथक प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो प्रतिदिन पारे से बने शिवलिंग की पूजा करें। ऐसा करने से आपको तुरन्त राहत मिलती है।
— साबुत पीले चावल जल में मिलाकर अभिषेक करने से व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी नहीं लगने और बार-बार नौकरी छूटने की स्थिति में भी सादा जल में गंगाजल डालकर अभिषेक करने से सफलता मिलने लगती है।
— शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर रोज धतूरा चढ़ाने से घर और संतान की बाधाएं समाप्त होती हैं। यह उपाय संतान को सभी कार्यों में सफलता दिलवाता है।
यह भी पढ़े :— 21 साल के ये राजकुमार खुद को मानते है भगवान राम के वंशज, 20 हजार करोड़ के है मालिक
— भगवान भोलेनाथ के निमित सवा किलो, सवा पांच किलो, ग्यारह किलो, 21 किलो या 31 किलो गेहूं या चावल का दान करें। इससे अचानक आए कष्टों का निवारण होता है। और समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
— नियमित रुप से आंकड़े के फूलों की माला बनाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
— ऐसा कहा जाता है कि जल में लौंग मिला कर शिवाभिषेक करना चाहिए। व्यापार में लगातार घाटा होने की स्थिति में अलसुबह 21 दिनों तक कच्चे दूध का अभिषेक भी दिनों को बदल सकता है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Astrology and Spirituality News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi