सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
मान्यता के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार लिए केसरिया ध्वज को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से होता है।
- वहीं आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में सफेद रंग की चमकीली पताका लगानी चाहिए।
- जबकि समस्त संकटों से रक्षा के लिए हनुमान जयंती या मंगलवार, शनिवार के दिन हनुमान मंदिर पर लाल रंग की पताका लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शत्रु शांत होते हैं और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
वहीं सपनों में दिखाई देने वाली चीजों के संबंध में कुछ जानकारों का मानना है कि ये आने वाले भविष्य का संकेत देती हैं। जबकि मनोवैज्ञानिक इन्हे व्यक्ति की इच्छा से जोड़ते हैं। वहीं इसके इतर ज्योतिष में सपनों के फल के बारे में तक बताया गया है। पंडित एके शुक्ला के अनुसार इसके अलावा अच्छे या बुरे सपने दिखाई देने के कारणों के बारे में तक ज्योतिष में बताया जाता हैं। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष में स्वप्न में ध्वज दिखाई देने के फल के संबंध में क्या बताया गया है।
1. सपने में मंदिर के उपर लहराता झंडा या ध्वज दिखाई देना किसी शुभ समाचार के मिलने का प्रतीक माना गया है। इस स्थिति में नींद के दौरान झंडे का दिखना एक बेहद शुभ स्वप्न के रूप में माना गया है।
2. सपने में लहराता बड़ा झंडा दिखाना जीवन से रुकावटें खत्म होने के साथ ही सफलता का परचम लहराने का इशारा माना जाता है।
3. नींद के दौरान सपने में झंडे का दिखना मान-सम्मान में वृद्धि से जोड़कर भी देखा जाता है।
4. यह भी मान्यता है कि सपने में ध्वज दिखाना कहीं से अचानक धनलाभ का प्रतीक भी होता है।
5. माना जाता है कि नींद में झंडे का दिखाना इस बात का भी संकेत है कि व्यक्ति के जीवन में धर्म की वृद्धि होने के साथ ही उसके जीवन में कुछ शुभ और सकारात्मक होने वाला है।
6. इसके अलावा नींद में लाल झंडे का दिखना किसी बड़े संकट के आने का संकेत माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि यह आपको पहले से ही आने वाले संकट से सतर्क करता है।
7. यह भी माना जाता है कि नींद में हरा झंडा का दिखाना यात्रा में कष्ट व पीला झंडा दिखना बीमारी आने का संकेत देता हैं।
ध्वज है विजय का प्रतीक
जानकारों के अनुसार ध्वजा को सकारात्मकता और विजय का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण विजय पताका फहराने की परंपरा पुराने समय से ही रही है, इसके तहत युद्ध के बाद विजय पताका फहराई जाती रही है।
: वहीं इसके अतिरिक्त वास्तु के अनुसार भी ध्वजा को शुभता का प्रतीक भी माना गया है। माना जाता है कि घर की छत पर ध्वजा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। साथ ही यह घर को बुरी नजर से भी बचाता है।
: घर के उत्तर-पश्चिम कोने में ध्वजा को लगाया जाना वास्तु की दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित समस्त वास्तु दोष दूर होते हैं। यहां ये जान लें कि उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण को राहु की दिशा माना जाता है। और राहु को वैदिक ज्योतिष में शोक, दोष का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में इस कोने में ध्वजा लगाने से राहु की भी शांति हो जाती है।
: ध्यान रहे कि भगवान विष्णु के लिए पीली, मां लक्ष्मी और दुर्गा के लिए लाल रंग की ध्वजा लगाई जाती है। वहीं शैव परंपरा के तहत केसरिया ध्वजा लगाया जाता है।