script90 किलो गोमांस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महिलाओं सहित नो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज | 90 kg beef found by police case against three women and nine men | Patrika News

90 किलो गोमांस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महिलाओं सहित नो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

locationऔरैयाPublished: Jul 29, 2018 05:27:13 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

गोकसी के बाद गोमांस बेचने के लिये थेलियो में पैक करते हुए कुछ महिलाएं और पुरुष पुलिस को देखकर घबरा गए

auraiya

90 किलो गोमांस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महिलाओं सहित नो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

औरैया. जनपद की अजीतमल कस्बे के इस्लाम नगर के एक घर के बाहर खुलेआम गोमांस बेच रहे लोगों पर छापा मार कार्यवाही करने गई। पुलिस के साथ मोहल्ले की महिलाओं ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफतार कर मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कोतवली के एस एसआई पवन पांडेय, एसआई त्रिलोकी प्रसाद मिश्रा और सिपाही हरिओम की टीम ने मोहल्ला इस्लाम नगर में स्थित रिजवान के मकान में छापा मारा। यहां पर गोकसी के बाद गोमांस बेचने के लिए थेलियो में पैक करते हुए कुछ महिलाएं और पुरुष दिखे। पुलिस को देखेते ही ये भागने लगे।
बीच रास्ते पर रोककर किया अभद्र व्यवहार

इस्लाम नगर पहुंची पुलिस ने गो मांस के साथ, छुरी, तराजू बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को लेकर पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी, तभी पीछे चल रहे मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस को महिलाओं ने रोककर उनके साथ अभद्रता की। तभी आगे निकल गई पुलिस टीम मोके पर पहुंची और अपने साथी का बचाव किया। इसी बीच दो लोग मौके का फायदा उठा भाग गए। पुलिस की टीम सिर्फ एक आरोपी को ही पकड़ कर कोतवाली ले आयी।
पुलिस ने पकड़ा 90 किलो गोमांस काटने और बेचने का सामान

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रिजवान, कामल, फरमान, बकील, राजू, इरसाद, कौसर, विक्की और रिजवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा मौके से बरामद 90 किलो गोमांश तथा 2 गंडासा, छुरी, तराजू , तथा पॉलिथीन को शील कर कार्यवाही की। वहीं, कोतवाली पुलिस इस्लाम नगर में पुलिस पार्टी के साथ हुई। किसी प्रकार की अभद्रता से कतराती नजर आयी। कोतवाली के एस एस आई पवन पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ला इस्लाम नगर में रिजवान के घर से गोकशी करते हुए मोके से 90 किलो गोमांस काटने और बेचने का सामान सहित एक व्यक्ति को गिरप्तार किया है। नामदज तीन महिलाओं सहित 5 लोग भागने में सफल रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो